1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B’day: जब स्मिता पाटिल के लिए राज बब्बर ने पहली पत्नी का छोड़ दिया था साथ

Happy B’day: जब स्मिता पाटिल के लिए राज बब्बर ने पहली पत्नी का छोड़ दिया था साथ

 Published : Jun 23, 2017 02:33 pm IST,  Updated : Jun 23, 2017 02:33 pm IST

राज, स्मिता पाटिल के प्यार में इतने दीवाने थे कि 80 के दशक के जमाने को अनदेखा कर राज बब्बर, स्मिता के साथ लिव-इन में रहने लगे और उन्होंने अपनी पहली पत्नी नादिरा को छोड़कर स्मिता से शादी कर ली थी

raj babbar
raj babbar

अभिनय के साथ-साथ राज बब्बर अपने रिश्तों को लेकर भी जानें जाते हैं। जब राज फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे तभी उनकी मुलाकात सज्जाद जहीर की बेटी नादिरा से हुई और उन मुलाकतों में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने 1975 में शादी कर ली। लेकिन राज की जिंदगी में शायद प्यार की कमी पूरी नहीं हुई थी और 1982 में राज ने स्मिता पाटिल के साथ एक फिल्म की 'भीगी पलकें', जिसके दौरान स्मिता को राज से प्यार हो गया और दोनों एक दूसरे के प्रेम बंधन में बंधते चले गए। कहा जाता है कि राज, स्मिता पाटिल के प्यार में इतने दीवाने थे कि 80 के दशक के जमाने को अनदेखा कर राज बब्बर, स्मिता के साथ लिव-इन में रहने लगे और उन्होंने अपनी पहली पत्नी नादिरा को छोड़कर स्मिता से शादी कर ली थी और दोनों को एक बेटा भी हुआ प्रतीक बब्बर। प्रतीक के जन्म के बाद ही स्मिता का देहांत हो गया। स्मिता की मृत्यु के बाद राज फिर से अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास लौट आए।

अगली स्लाइड पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन