1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Raj Kundra Case Live: पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी से पूछताछ कर रही है मुंबई पुलिस

Raj Kundra Case Live: पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी से पूछताछ कर रही है मुंबई पुलिस

 Updated : Jul 25, 2021 03:53 pm IST

राज कुंद्रा पर कथित रूप से अश्लील सामग्री बनाने और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए उन्हें पब्लिश करने का आरोप है।

राज कुंद्रा - India TV Hindi
राज कुंद्रा  Image Source : YOGEN SHAH

मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था और आज उसकी रिमांड खत्म हुई, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें और रयान थोर्पे को 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का फैसला लिया। मुंबई पुलिस ने कोर्ट में इसकी मांग की थी। पुलिस ने कोर्ट के सामने ये भी कहा है कि उन्हें शक है कि पोर्नोग्राफी से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी में किया गया। इस वजह से बैंक अकाउंट के बीच लेनदेन की जांच की जानी चाहिए। 

 

Latest Bollywood News

Raj Kundra Case Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 3:59 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पुलिस की रेड

    मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके गिरफ्तार पति राजकुंद्रा के घर पर पुलिस ने छापा मारा है और घर की तलाशी ली जा रही है। पुलिस राज कुंद्रा को भी वहां लेकर पहुंची है। 

    -राजीव सिंह

  • 1:59 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में राज कुंद्रा 

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उनके साथ रयान थोर्पे को भी इतने ही दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। 

  • 1:39 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    पुलिस ने राज कुंद्रा की 7 दिन की और हिरासत मांगी

    मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा और रयान थोरपे को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया और अश्लील फिल्मों के निर्माण से संबंधित मामले में 7 दिन की और पुलिस हिरासत मांगी है। 

    मुंबई पुलिस ने कोर्ट में बताया कि पुलिस को शक है कि पोर्नोग्राफी से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी में किया गया। यही कारण है कि राज कुंद्रा के यस बैंक अकाउंट और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका खाते के बीच लेनदेन की जांच की जानी चाहिए। 

     

  • 1:24 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    कोर्ट पहुंचे राज कुंद्रा 

    राज कुंद्रा को बायकुला जेल से कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया है, जहां उनकी गिरफ्तारी के मामले में फैसला होगा। 

    राज कुंद्रा
    Image Source : YOGEN SHAH राज कुंद्रा

     

  • 9:25 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    शिल्पा शेट्टी को मिली राहत

    बिजनेसमैन राज कुंद्रा अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और एप के जरिे उनके प्रदर्शन के मामले में 23 जुलाई तक पुलिस की हिरासत में हैं। आज उनकी गिरफ्तारी को लेकर फैसला सुनाया जाएगा, लेकिन इस बीच शिल्पा शेट्टी के लिए राहत की खबर सामने आई है। राज की गिरफ्तारी के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शिल्पा को भी मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है, लेकिन सूत्रों की मानें तो इस केस में एक्ट्रेस समन नहीं भेजा जाएगा। यहां पढ़िए पूरी खबर

  • 7:37 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर आज होगा फैसला 

    राज कुंद्रा पर कथित रूप से अश्लील सामग्री बनाने और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए उन्हें पब्लिश करने का आरोप है। पुलिस का आरोप है कि अश्लील सामग्री, कुंद्रा के स्वामित्व वाली आर्म्स प्राइम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बनाये गए ‘हॉटशॉट्स’ ऐप पर डाली जाती थी। आज उनकी गिरफ्तारी पर फैसला आएगा। 

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन