1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमेडियन भारती सिंह के सामने सेट पर बेहोश हुआ ये मशहूर अभिनेता, हर कोई रह गया हैरान

कॉमेडियन भारती सिंह के सामने सेट पर बेहोश हुआ ये मशहूर अभिनेता, हर कोई रह गया हैरान

 Published : May 29, 2018 04:26 pm IST,  Updated : May 29, 2018 04:26 pm IST

हाल ही में शो के प्रमोशन के दौरान राजीव खंडेलवाल ने बताया था कि इस शो जज्बात का कोई निश्चित फॉर्मेट नहीं हैं हर एपिसोड में नया मेहमान आता है और अपनी कहानियां सुनाता है।

राजीव खंडेलवाल- India TV Hindi
राजीव खंडेलवाल

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर राजीव खंडेलवाल ने लंबे समय बात टॉक-शो जज्बात से बतौर होस्ट टीवी पर वापसी की है। इस शो में सेलिब्रिटी आते हैं और अपने सीक्रेट्स शेयर करते हैं। हाल ही में इस शो में भारती सिंह एज अ गेस्ट पहुंची थीं, लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ कि भारती सिंह भी हैरान रह गईं। दरअसल शो की शूटिंग के दौरान राजीव अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। वहां मौजूद हर कोई उन्हें उठाने के लिए दौड़ पड़ा, लेकिन थोड़ी देर बाद पता चला कि ये राजीव खंडेलवाल का प्रैंक था, जिसे करके वो भारती को डरा रहे थे।

थोड़ी देर के लिए तो वहां मौजूद हर कोई परेशान हो गया था, लेकिन जब असल वजह पता चली तो लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे।

राजीव खंडेलवाल
राजीव खंडेलवाल

हाल ही में शो के प्रमोशन के दौरान राजीव खंडेलवाल ने बताया था कि इस शो जज्बात का कोई निश्चित फॉर्मेट नहीं हैं हर एपिसोड में नया मेहमान आता है और अपनी कहानियां सुनाता है। लोग सेलिब्रिटी की जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं इस शो के द्वारा उन्हें ये मौका मिलता है।

राजीव का नया शो जज्बात पांच मई से शुरू हुआ चुका है। यह शो हर शनिवार और रविवार शाम 7 बजे ऑनएयर होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन