1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजीव खंडेलवाल ने 'जज्बात' में शेयर की अपनी लव स्टोरी, इस तरह किया था पत्नी को प्रपोज

राजीव खंडेलवाल ने 'जज्बात' में शेयर की अपनी लव स्टोरी, इस तरह किया था पत्नी को प्रपोज

 Published : May 18, 2018 07:03 pm IST,  Updated : May 18, 2018 07:03 pm IST

राजीव खंडेलवाल ने इन दिनों अपने हाल ही में शुरू हुए टॉक शो 'जज्बात संगीन से नमकीन तक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो वह हमेशा अपने इस शो सितारों से उनकी जिंदगी के राज खुलवाते दिखते हैं, लेकिन इस बार राजीव ने अपने बारे में भी एक खास बात से पर्दा उठाया है।

Rajeev- India TV Hindi
Rajeev

मुंबई: अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने इन दिनों अपने हाल ही में शुरू हुए टॉक शो 'जज्बात संगीन से नमकीन तक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो वह हमेशा अपने इस शो सितारों से उनकी जिंदगी के राज खुलवाते दिखते हैं, लेकिन इस बार राजीव ने अपने बारे में भी एक खास बात से पर्दा उठाया है। दरअसल उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी सगाई के दिन मंजिरी कमतिकर, जो अब उनकी पत्नी हैं, उन्हें शादी करने का प्रस्ताव दिया था। एक बयान के मुताबिक, अभिनेता सुदीप साहिर और धीरज धूपर 'जज्बात संगीन से नमकीन तक' के एक एपिसोड के लिए साथ आए। इसकी शूटिंग के दौरान राजीव ने वीकेंड चैट शो की मेजबानी की और बताया कि कैसे उन्होंने मंजिरी को शादी करने का प्रस्ताव दिया था।

राजीव ने जी टीवी के इस शो में दोनों अभिनेताओं की पत्नियों नंनतिका साहिर और विन्नी अरोड़ा को बुलाकर दोनों को हैरान कर दिया। वे जब कोर्टसिप पीरियड की बात कर रहे थे तो राजीव ने दोनों से उनके शादी के प्रस्ताव के बारे में पूछा। सुदीप और धीरज दोनों ने कहा कि उन्हें अपनी पत्नियों को शादी के लिए प्रपोज करने का मौका नहीं मिला। दोनों ने जब राजीव से पूछा तो उन्होंने कहा, "मैंने हमारी सगाई के दिन मंजिरी को शादी करने का प्रस्ताव दिया था। मीडिया में हमारे रिश्ते को लेकर काफी बातें हो रही थीं और हमारे पास अपने माता-पिता को इस बताने के अलावा और कोई चारा नहीं था।"

अभिनेता ने कहा, "मैंने मंजिरी के पिता को मैसेज किया और बताया कि मैं उससे शादी करना चाहता हूं। उसके पिता ने जवाब दिया कि वह इस बारे में मंजिरी की मां से बात करेंगे और बाकी सब जो हम सब जानते हैं वह इतिहास है। मैं उससे शादी करके खुश हूं।" गौरतलब है कि राजीव और मंजिरी ने वर्ष 2011 में शादी रचाई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन