1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' की रिलीज पर फैन्स ने मनाया जश्न, थिएटर के बाहर जलाए पटाखे

रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' की रिलीज पर फैन्स ने मनाया जश्न, थिएटर के बाहर जलाए पटाखे

 Published : Jan 09, 2020 07:47 am IST,  Updated : Jan 09, 2020 07:47 am IST

रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' आज रिलीज हो गई है। 'दरबार' के रिलीज पर उनके फैन्स सुबह-सुबह जश्न मना रहे हैं।

rajinikanth- India TV Hindi
दरबार की रिलीज पर फैन्स ने मनाया जश्न।

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार आज रिलीज हो गई है। थइएटर के साथ सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म का क्रेज बना हुआ है। रजनीकांत के फैन्स को दरबार का बेसब्री से इंतजार था और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। फैन्स फिल्म का पहला शो देखने के लिए पहुंच चुके हैं और थिएटर के बाहर जश्न मना रहे हैं। सिर्फ ये ही नहीं बल्कि उनके पोस्टर पर दूध भी चढ़ाया जा रहा है।

रजनीकांत के फैन्स सोशल मीडिया पर फिल्म के रिलीज पर हो रहे जश्न की फोटोज और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

दरबार की बात करें तो फिल्म में रजनीकांत के साथ नयनतारा, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, नवाब शाह और योगी बाबू अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को एआर मुर्गदास ने डायरेक्ट किया है।

दरबार में रजनीकांत पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए हैं। लंबे समय के बाद वह पुलिस वाले के किरदार में नजर आए हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन