1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लोगों को इस स्थिति में देखकर संतुष्ट होते हैं कॉमेडियन राजीव ठाकुर

लोगों को इस स्थिति में देखकर संतुष्ट होते हैं कॉमेडियन राजीव ठाकुर

 Published : Nov 17, 2017 08:28 am IST,  Updated : Nov 17, 2017 08:28 am IST

राजीव ठाकुर को हमेशा ही दर्शकों को खूब हंसाते हुए देखा गया है। हालांकि फिलहाल पिछले कुछ वक्त से वह किसी कॉमेडी शो में नजर नहीं आए हैं। लेकिन इन दिनों टेलीविजन धारावाहिक 'तेरा बाप मेरा बाप' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

rajiv- India TV Hindi
rajiv

मुंबई: अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन राजीव ठाकुर को हमेशा ही दर्शकों को खूब हंसाते हुए देखा गया है। हालांकि फिलहाल पिछले कुछ वक्त से वह किसी कॉमेडी शो में नजर नहीं आए हैं। लेकिन इन दिनों टेलीविजन धारावाहिक 'तेरा बाप मेरा बाप' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह दो भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे है। राजीव का कहना है कि वह लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए खुद पर गर्व करते हैं। राजीव का कहना है कि, "मैं सिर्फ कॉमेडी टॉन्स की अपेक्षा करता हूं! यह देखकर और जानकर मैं आप लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट ला सकता हूं, इससे गर्व महसूस होता है। ऐसी स्थिति में उन्हें खुश करना संतुष्टि प्रदान करता है।"

उनका कहना है कि वह दो भूमिकाओं का आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा, "जब मैंने पटकथा पढ़ी, तो तुरंत हां कर दिया, क्योंकि भूमिका दिलचस्प थी। मेरे स्टैंड-अप, सोलो एक्ट और पिछली कई प्रस्तुतियों को दर्शकों ने पसंद किया था और मुझे पता था कि करियर में कुछ बड़ा हासिल करने के लिए मुझे क्या करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि लोगों ने शो में मेरी प्रस्तुति पसंद की। मुझे उम्मीद है कि प्रत्येक एपिसोड में उनका मनोरंजन होगा।" 'तेरा बाप मेरा बाप' का प्रसारण टेलीविजन चैनल बिग मैजिक पर होता है। ('पद्मावती' और 'टाइगर जिंदा है' के बीच सैंडविच बन सकती है 'फुकरे रिटर्न', लेकिन होगी स्वादिष्ट)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन