1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ में रचाई शादी, देखें वेडिंग की तस्वीरें

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ में रचाई शादी, देखें वेडिंग की तस्वीरें

 Published : Nov 15, 2021 07:58 pm IST,  Updated : Nov 15, 2021 08:04 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने सोमवार (15 नवंबर) को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अब एक दशक से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद, जोड़े ने न्यू चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट में शादी रचाई।

Rajkumar Rao- India TV Hindi
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंड़ीगढ़ में रचाई शादी, देखें वेडिंग की तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/RAJKUMAR RAO

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडियो पर इस कपल की शादी के समारोह की तस्वीरें वायरल हो रही है। इस कपल ने चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में एक दूसरे के संग सात जन्मों को निभाने की कसमें खाई। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा, "आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद आज मैंने अपनी हर चीज से शादी कर ली, मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार। आज मेरे लिए तुम्हारा पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है।"

कुछ वक्त पहले इस कपल की शादी का कार्ड वायरल हुआ था। जिसमें लिखा है- "राव परिवार और पॉल परिवार आपको पत्रलेखा और राजकुमार की शादी में आमंत्रित करता है। जो सोमवार 15 नवंबर 2021 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में है।"

Woh Ladki Hai Kahaan से सामने आया तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी का फर्स्ट लुक

कल ही राजकुमार और पत्रलेखा की सगाई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। इस क्लिप में अभिनेता को अपने मंगेतर को प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठे देखा जा सकता है। एड शीरन के गाने परफेक्ट के साथ दोनों ने रिंग एक्सचेंज की। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ने के बाद शिवांगी जोशी मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

'स्त्री' अभिनेता और उनकी लेडी लव पत्रलेखा को सफेद रंग की पोशाक में देखा गया। एक तरफ जहां राजकुमार ने मैचिंग स्नीकर्स के साथ सफेद कुर्ता पहना था, वहीं दूसरी तरफ पत्रलेखा ने सफेद और सिल्वर स्लिट गाउन चुना।

लव स्टोरी के बारे में बात करें तो राजकुमार राव, पत्रलेखा को एक एड में देखकर मोहित हो गए थे। वहीं पत्रलेखा ने फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' के बाद जब रियल लाइफ में राजकुमार राव को देखा तो उनसे दूरी बना ली थी क्योंकि उन्हें लगता था राजकुमार रियल लाइफ में भी वैसे ही होंगे।

इन दोनों ने 2014 में रिलीज हुई हंसल मेहता की फिल्म सिटीलाइट्स और वेब शो बोस: डेड/अलाइव में भी साथ काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन