1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ने के बाद शिवांगी जोशी मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ने के बाद शिवांगी जोशी मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

 Published : Nov 15, 2021 10:23 am IST,  Updated : Nov 15, 2021 10:23 am IST

शिवांगी जोशी ने साढ़े 5 साल तक टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम किया है।

शिवांगी जोशी- India TV Hindi
शिवांगी जोशी Image Source : INSTAGRAM

मशहूर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा बोला है और अब वो ब्रेक एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अटलांटिस, द पाम में हैं और वहां से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पिछले साढ़े 5 साल से शिवांगी जोशी ये रिश्ता क्या कहलाता है शो से जुड़ी थीं। इस शो में शिवांगी ने नायरा और बाद में सीरत का रोल प्ले किया था। इस शो ने शिवांगी को बहुत नाम दिलाया। अब शो पूरा करके एक्ट्रेस छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में दुबई में नजर आई एक्ट्रेस अब अटलांटिस में हैं।

शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो ब्लैक पोलका डॉट शॉर्ट ड्रेस में खुले बालों के साथ नजर आ रही हैं।

उर्मिला मातोंडकर ने कोरोना वायरस को दी मात, 14 दिन बाद हुईं कोविड निगेटिव

शिवांगी जोशी शो में हिना खान के किरदार अक्षरा सिंहानिया की बेटी नायरा के रोल में आई थीं। हिना खान के शो छोड़ने के बाद शिवांगी जोशी लीड रोल में थीं। कार्तिक के रोल में शो में मोहसिन खान नजर आते थे।

भारती सिंह की नई फोटो देख दंग हुए फैंस, कहा- 'आप बहुत पतली हो गई हैं...'

कार्तिक और नायरा की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला। नायरा की मौत के बाद भी शिवांगी शो में बनी रहीं और वो सीरत के रोल में नजर आईं। फिलहाल शो में लीप आ चुका है। नायरा की बेटी अक्षरा और सीरत की बेटी आरोही अब लीड रोल में नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन