1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्मिला मातोंडकर ने कोरोना वायरस को दी मात, 14 दिन बाद हुईं कोविड निगेटिव

उर्मिला मातोंडकर ने कोरोना वायरस को दी मात, 14 दिन बाद हुईं कोविड निगेटिव

 Published : Nov 15, 2021 08:55 am IST,  Updated : Nov 15, 2021 08:55 am IST

उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट करके बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। 

उर्मिला मातोंडकर- India TV Hindi
उर्मिला मातोंडकर Image Source : TWITTER

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। इस वायरस से संक्रमित होने के करीब 14 दिन बाद एक्ट्रेस इससे उबर गई हैं। 47 साल की उर्मिला मातोंडकर ने ट्विटर पर बताया कि उनकी जांच रिपोर्ट ‘नेगेटिव’ आई है। उन्होंने एक वीडियो साझा कर अपने शुभचिंतकों के प्रति आभार जतााया है। उर्मिला ने 31 अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी और वह तब से घर में क्वारंटीन में रह रही थीं। उन्होंने लोगों से इस महामारी से निपटने के लिए जल्द कोविड वैक्सीन लगवाने की गुजारिश की।

उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट करके बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उर्मिला ने ट्विटर पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी और आग्रह किया कि उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वे जांच करा लें। उन्होंने कहा था, ‘‘ मैं कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई हूं। मैं ठीक हूं और घर पर क्वारंटीन में रह रही हूं। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से तत्काल जांच कराने का आग्रह करती हूं।’’ 

उर्मिला मातोंडकर ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गई थीं। पिछले साल वह शिवसेना में शामिल हो गईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन