1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. '5 Wedding' trailer: पहली बार साथ दिखे राजकुमार राव और नरगिस फाखरी, मजेदार है ट्रेलर

'5 Wedding' trailer: पहली बार साथ दिखे राजकुमार राव और नरगिस फाखरी, मजेदार है ट्रेलर

 Published : Jun 07, 2018 01:29 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 01:29 pm IST

राजकुमार राव और नरगिस फाखरी के अभिनय से सजी फिल्म '5 वेडिंग्स' इन दिनों चर्चा में आ गई है। हाल ही में इनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि फिल्मकार नम्रता सिंह गुजराल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार और नरगिस पहली बार साथ दिखाई दे रहे हैं।

5 weddings- India TV Hindi
5 weddings

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और नरगिस फाखरी के अभिनय से सजी फिल्म '5 वेडिंग्स' इन दिनों चर्चा में आ गई है। हाल ही में इनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि फिल्मकार नम्रता सिंह गुजराल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार और नरगिस पहली बार साथ दिखाई दे रहे हैं। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में एक अलग तरह की रोमांटिक रोमांटिक स्टोरी और शादी देखी जाएगी, जो पिछली बाकी फिल्मों से इसे अलग बनाती है।

फिल्म में भारतीय मूल की एक अमेरिकी पत्रकार (नरगिस फाखरी) को अपने किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में भारतीय शादीयों में शामिल होने के भारत का रुख करना पड़ता है। यहां उनकी मदद के लिए एक इंस्पेक्टर (राजकुमार) को उनके साथ रहने की ड्यूटी मिलती है। इस दौरान नरगिस जहां पंजाबी शादियों में लुत्फ उठाती हुई दिखती हैं, वहीं एक वर्ग पर जुल्म होते भी दिखाई देते हैं।

फिल्म में कॉमेडी और रोमांस के तड़के के अलावा समाज के एक अहम मुद्दे को भी उठाया गया है। फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों पर की गई है। फिल्म में नरगिस और राजकुमार के अलावा बो डेरेक और कैंडी क्लार्क जैसे सितारे भी दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन