1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव ने विद्या बालन के गाने 'मेरे ढोलना' पर किया डांस, देखें वीडियो

राजकुमार राव ने विद्या बालन के गाने 'मेरे ढोलना' पर किया डांस, देखें वीडियो

 Published : Oct 03, 2019 01:11 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 01:11 pm IST

राजकुमार राव ने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह अपने से डबल साइज का बॉडीसूट पहनकर 'मेरे ढोलना' गाने पर डांस कर रहे हैं।

Rajkummar rao dance video- India TV Hindi
Rajkummar rao dance video Image Source : INSTAGRAM

राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मेड इन चाइना के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में राजकुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह मनीष पॉल के शो मूवी मस्ती विद मनीष पॉल में मस्ती और डांस करते नजर आ रहे हैं। यह शो 5 अक्टूबर से टीवी पर शुरू होने जा रहा है। शो शुरू होने से पहले ही बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज के साथ कुछ एपिसोड शूट हो चुके हैं।

शेयर की वीडियो में राजकुमार राव अपने से डबल साइज का बॉडीसूट पहनें नजर आ रहे हैं। राजकुमार यह सूट पहनकर विद्या बालन की फिल्म 'भूल भूलैया' के गाने 'मेरे ढोलना' पर डांस कर रहे हैं। राजकुमार फ्लोर पर लेटकर डांस कर रहे हैं। राजकुमार का डांस देखकर वहां बैठे सभी लोग पेट पकड़कर हंसने लगते हैं।

राजकुमार राव इस शो पर सोनम कपूर के साथ आए थे। इससे पहले जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर भी शो में आ चुके हैं। मनीष पॉल ने यह शो अजय देवगन और काजोल के साथ भी यह शो शूट किया है। इस एपिसोड के शूट का छोटा सा वीडियो मनीष ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव आखिरी बार एकता कपूर की फिल्म जजमेंटल है क्या में नजर आए थे। अब वह मौनी रॉय, बोमन ईरानी के साथ मेड इन चाइना में नजर आने वाले हैं।

Also Read:

नवरात्र में अक्षय कुमार का 'लक्ष्मी बॉम्ब' से लुक आया सामने, देवी के साथ लाल साड़ी में दिखा गजब अंदाज

ऋतिक रोशन की 'वॉर' और अमिताभ बच्चन की 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' ऑनलाइन हुई लीक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन