1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव, कृति सेनन दिनेश विजन की कॉमेडी फिल्म में परेश रावल और डिंपल कपाड़िया के साथ आएंगे नजर

राजकुमार राव, कृति सेनन दिनेश विजन की कॉमेडी फिल्म में परेश रावल और डिंपल कपाड़िया के साथ आएंगे नजर

 Published : Feb 19, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Feb 19, 2020 01:52 pm IST

राजकुमार राव और कृति सेनन परेश रावल और डिंपल कपाड़िया के साथ दिनेश विजन की कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे।

कृति सेनन और राजकुमार...- India TV Hindi
कृति सेनन और राजकुमार राव

राजकुमार राव और कृति सेनन बरेली की बर्फी के बाद दोबारा साथ में नजर आने वाले हैं। दिनेश विजन की कॉमेडी फिल्म में राजकुमार राव और कृति सेनन के साथ परेश रावल और डिंपल कपाड़िया अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को अभिषेक जैन डायरेक्टर और दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ट्रेड एनालिस्ट ने पोस्ट शेयर करके फिल्म की जानकारी दी है। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक डिसाइड नहीं हुआ है।

राजकुमार राव चौथी बार दिनेश विजन के साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले वह 'स्त्री', 'मेड इन चाइना और उनकी रिलीज होने वाली फिल्म 'रुही अफजा'। वहीं कृति सेनन दिनेश विजन के साथ पांचवी बार काम करने जा रही हैं। वह पहले 'राबता', 'अर्जुन पटियाला', 'लुका-छुप्पी' और 'मिमी' में नजर आएंगी। कृति इन दिनों मिमी की शूटिंग में ही बिजी हैं।

कृति सेनन और राजकुमार राव 2017 में आई फिल्म 'बरेली की बर्फी' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना भी अहम किरदार निभाते नजर आए थे। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन