1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन: राजकुमार राव ने लेडीलव पत्रलेखा के बालों में की कटिंग, देखें ये वायरल वीडियो

लॉकडाउन: राजकुमार राव ने लेडीलव पत्रलेखा के बालों में की कटिंग, देखें ये वायरल वीडियो

 Published : Apr 17, 2020 04:47 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 04:51 pm IST

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है, जिसके कारण सभी घरों में कैद हैं।

rajkummar rao patralekha- India TV Hindi
राजकुमार राव ने लेडीलव पत्रलेखा के बालों में कटिंग की Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में सैलून या पार्लर भी बंद कर दिए गए हैं, जिसके चलते बॉलीवुड हस्तियों को घर में ही हेयर कटिंग जैसे काम करने पड़ रहे हैं। पहले अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली का हेयर कट किया। इनके बाद नीना गुप्ता, आयुष शर्मा और कुणाल खेमू सहित कई स्टार्स भी यही काम करते दिखाई दिए। अब अभिनेता राजकुमार राव भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के बाल काटते नज़र आए हैं।

एक्ट्रेस पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें राजकुमार राव काफी मेहनत-मशक्कत करके उनके बालों की कटिंग कर रहे हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है, 'जहां चाह वहां राह'। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव 'छलांग' और 'रूही अफ्जाना' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इस घातक महामारी से अब तक 13 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 400 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन