1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव ने शेयर की पत्रलेखा और अपनी बचपन की तस्वीर

राजकुमार राव ने शेयर की पत्रलेखा और अपनी बचपन की तस्वीर

 Written By: IANS
 Published : Jun 27, 2020 10:53 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 10:53 pm IST

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपनी और पत्रलेखा की बचपन की तस्वीर शेयर की है। दोनों फोटो में बहुत ही प्यार लग रहे हैं।

rajkummar rao and patralekha- India TV Hindi
राजकुमार राव और पत्रलेखा Image Source : INSTAGRAM/RAJKUMMAR_RAO

अभिनेता राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अभिनेत्री-गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के बचपन की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। अभिनेता ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "बाल कलाकार..पत्रलेखा।"

अभिनेता इन दिनों कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा कर 'ओमेर्टा' के दिनों को याद किया।

राजकुमार राव की झोली में फिलहाल 'लूडो', 'रूहीअफ्जा' और 'छलांग' जैसी फिल्में हैं।

अभिनेता मैन बुकर प्राइज विजेता उपन्यास 'द व्हाइट टाइगर' के एडेप्टेशन में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा संग भी नजर आएंगे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन