1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब भूतों को कंट्रोल करते नजर आएंगे अभिनेता रजनीश दुग्गल

अब भूतों को कंट्रोल करते नजर आएंगे अभिनेता रजनीश दुग्गल

 Published : Jun 22, 2018 07:14 am IST,  Updated : Jun 22, 2018 07:14 am IST

रजनीश दुग्गल का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन अब तक वह जिस भी फिल्म में दिखे हैं उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। इन दिनों वह अपनी सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म 'मुश्किल' को लेकर चर्चा में बने हुए। इस फिल्म में वह भूतों को नियंत्रित करने वाले शख्स की भूमिका में होंगे।

Rajneesh Duggal- India TV Hindi
Rajneesh Duggal

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रजनीश दुग्गल का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन अब तक वह जिस भी फिल्म में दिखे हैं उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। इन दिनों वह अपनी सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म 'मुश्किल' को लेकर चर्चा में बने हुए। इस फिल्म में वह भूतों को नियंत्रित करने वाले शख्स की भूमिका में होंगे। बिग बैट फिल्म्स के अंर्तगत बनने वाली इस फिल्म में कुणाल रॉय कपूर भूतों को भगाने वाले शख्स का किरदार निभाएंगे। इसकी मुंबई और इटली में शूटिंग होगी।

फिल्म जीवन को बदलने वाली घटनाओं पर आधारित है। इसमें दिखाया जाएगा कि मुंबई की चार लड़कियां छुट्टियों में ग्रीस की यात्रा करती हैं। उन्हें वहां एक स्थानीय गाइड मिलता है जो उन्हें हर जगह घुमाता है, लेकिन जब वह एक ऐतिहासिक महल घूमने जाती हैं तो उनके साथ अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं।

रजनीश ने एक बयान में कहा, "मुश्किल, एक मजेदार फिल्म है। हमने फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर ली है। यह आपको बहुत रोमांच देगी।" उन्होंने कहा, "मैं पहली बार ऐसा किरदार निभा रहा हूं जो मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। मुझे लगता है कि इसके शानदार विजुअल इफेक्ट्स हॉरर शैली को एक अलग स्तर पर ले जाएंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन