1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शिंदे की बेइज्जती पर बोले राजू श्रीवास्तव, कहा- कलर्स चैनल ने की है डायलॉग के साथ छेड़छाड़

शिल्पा शिंदे की बेइज्जती पर बोले राजू श्रीवास्तव, कहा- कलर्स चैनल ने की है डायलॉग के साथ छेड़छाड़

 Published : Dec 26, 2017 07:28 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 07:28 pm IST

राजू श्रीवास्तव के इस कॉमेंट से शिल्पा के फैन्स काफी दुखी हैं, वे ट्विटर पर राजू के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। जो शिल्पा के फैन नहीं हैं वे भी राजू के इस कॉमेंट से दुखी हैं।

raju shilpa- India TV Hindi
raju shilpa

नई दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव शिल्पा शिंदे की बेइज्जती करने को लेकर ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल इस रविवार प्रसारित हुए कलर्स चैनल के शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में बिग बॉस के कई पूर्व प्रतियोगी मेहमान बनकर आए थे। वहीं शो के कलाकार बिग बॉस के मौजूदा प्रतियोगी हिना खान, शिल्पा शिंदे और अर्शी खान और आकाश ददलानी के रूप में नजर आ रहे थे।

इस शो में शो के पूर्व प्रतियोगी हितेन तेजवानी, बंदगी कालरा, लोपामुद्रा रावत, विंदु दारा सिंह और राजू श्रीवास्तव मेहमान बनकर पहुंचे थे। बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगियों को जाकर अभिनय कर रहे इन प्रतियोगियों का मजाक उड़ाना था। राजू श्रीवास्तव ने शिल्पा बने कॉमेडियन के पास गए और कहा- ‘’तू शुक्र कर तुझे एक चैनल ने नाम दिया, मान दिया वर्ना तेरा नाम तो कोई चिट्ठी में भी न लिखे। कद्दू जैसी शक्ल वाली पूरे घर में तू मां बनी घूम रही है। मां बनने का इतना ही शौक है तो शो खत्म होते ही शक्ति कपूर के पास चली जाना।‘’

राजू श्रीवास्तव के इस कॉमेंट से शिल्पा के फैन्स काफी दुखी हैं, वे ट्विटर पर राजू के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। जो शिल्पा के फैन नहीं हैं वे भी राजू के इस कॉमेंट से दुखी हैं। लोगों का यही मानना है कि इस तरह नेशनल टेलीविजन पर किसी औरत की बेइज्जती नहीं कर सकते हैं।

अब राजू श्रीवास्तव ने सफाई दी है। अपने फेसबुक पेज पर राजू ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर कलर्स चैनल पर इल्जाम लगाया है। राजू का कहना है कि चैनल ने उनका बयान तोड़मरोड़ कर दिखाया है। राजू ने फेसबुक पर लिखा है- ‘मै यह सुनकर और पढ़कर चकित हूं कि किस तरह के कॉमेंट चल रहे हैं। मुझे सफाई देने दीजिए- पहली बात आप लोग ऐसा कैसे सोच सकते हैं कि मैं किसी औरत की बेइज्जती करूंगा? मैं एक पति और बेटी का पिता होने के नाते किसी भी औरत की बहुत इज्जत करता हूं। मेरे दिल में शिल्पा के लिए बहुत इज्जत है, क्योंकि न सिर्फ वे एक औरत हैं बल्कि मेरी को-स्टार भी रह चुकी हैं।’ राजू ने आगे कहा- ‘चैनल और प्रोड्यूसर्स ने मेरे डायलॉग को गलत तरीके से पेश किया है। मेरा ओरिजनल डायलॉग था- ‘तुम्हें मां बनने का इतना ही शौक है तो बाहर निकल... शक्ति कपूर तेरा इंतजार कर रहा है... अपनी भी मां बनाने के लिए फिल्मों में... और वो ही क्या नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अपनी फिल्मों में तुम्हें मां बनाने को तैयार है।’’ अब चैनल ने इसे गलत तरीके से पेश कर दिया है। मैं कलर्स चैनल से बहुत अपसेट हूं। मैं अपने फैंस के कॉमेंट्स को पॉजिटिव तरीके से ले रहा हूं। मैं फिर भी सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं अगर मेरी बातों से किसी को ठेस पहुंची है और दुख हुआ है तो मैं शर्मिंदा हूं। मैं औरतों की बहुत इज्जत करता हूं और अपनी ऐसी ही इमेज आपके सामने बनाकर रखूंगा।‘’

raju shilpa
raju shilpa

हालांकि राजू श्रीवास्तव की माफी के बाद भी फैंस के तेवर कम नहीं हुए, देखिए अब वे किस तरह राजू के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन