1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एंटरटेनमेंट की रात' में शिल्पा शिंदे की बेइज्जती करने पर राजू श्रीवास्तव हुए ट्विटर पर ट्रोल

'एंटरटेनमेंट की रात' में शिल्पा शिंदे की बेइज्जती करने पर राजू श्रीवास्तव हुए ट्विटर पर ट्रोल

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Dec 26, 2017 04:53 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 04:53 pm IST

राजू श्रीवास्तव के इस कॉमेंट से शिल्पा के फैन्स काफी दुखी हैं, वे ट्विटर पर राजू के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

shilpa raju - India TV Hindi
shilpa raju

नई दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बिग बॉस कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे की बेइज्जती करके बुरे फंस गए। ट्विटर पर #ShameOnRajuSrivastav ट्रेंड कर रहा है। लोग राजू श्रीवास्तव को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल कलर्स टीवी के शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ इस वीकेंड बिग बॉस स्पेशल था। इस शो में शो के पूर्व प्रतियोगी हितेन तेजवानी, बंदगी कालरा, लोपामुद्रा रावत, विंदु दारा सिंह और राजू श्रीवास्तव मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस मौके पर एंटरटेनमेंट की रात के प्रतियोगी बिग बॉस के कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे, हिना खान और अर्शी खान के अवतार में नजर आए थे। बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगियों को जाकर अभिनय कर रहे इन प्रतियोगियों का मजाक उड़ाना था। राजू श्रीवास्तव ने शिल्पा बने कॉमेडियन के पास गए और कहा- ‘’तू शुक्र कर तुझे एक चैनल ने नाम दिया, मान दिया वर्ना तेरा नाम तो कोई चिट्ठी में भी न लिखे। कद्दू जैसी शक्ल वाली पूरे घर में तू मां बनी घूम रही है। मां बनने का इतना ही शौक है तो शो खत्म होते ही शक्ति कपूर के पास चली जाना।‘’

राजू श्रीवास्तव के इस कॉमेंट से शिल्पा के फैन्स काफी दुखी हैं, वे ट्विटर पर राजू के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। जो शिल्पा के फैन नहीं हैं वे भी राजू के इस कॉमेंट से दुखी हैं। लोगों का यही मानना है कि इस तरह नेशनल टेलीविजन पर किसी औरत की बेइज्जती नहीं कर सकते हैं। देखिए ट्विटर पर लोग क्या लिख रहे हैं।

सिर्फ राजू ने ही नहीं बंदगी कालरा ने भी हिना खान पर ऐसा कॉमेंट किया जो लोगों को पसंद नहीं आया। बंदगी हिना खान बनी प्रतियोगी के पास गई, और कहा, ‘तुम पुनीश के लुक का मजाक उड़ा रही थी, देख ली तुम्हारे रॉकी की भी शक्ल।’

bandagi kalra
bandagi kalra

जब ये सब हो रहा था उस वक्त हितेन तेजवानी भी वहीं मौजूद थे। लोग हितेन पर भी कॉमेंट कर रहे हैं, कि वो ऐसे तो बहुत मैच्योर बनते हैं और जहां उन्हें बोलना चाहिए वहां वो खामोश थे। न उन्होंने किसी को कुछ कहा उल्टा वो खुद अर्शी खान का मजाक उड़ा रहे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन