1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: राखी सावंत ने लगवाई कोविड वैक्सीन, गाना गाकर लिया पहला डोज़

Video: राखी सावंत ने लगवाई कोविड वैक्सीन, गाना गाकर लिया पहला डोज़

 Published : Jun 16, 2021 09:55 pm IST,  Updated : Jun 16, 2021 09:56 pm IST

बिग बॉस के कंटेस्टेंट राखी सावंत ने कोविड-19 वैक्सीन ले ली है, उन्होंने गाना गाकर वैक्सीन की पहली डोज़ ली है।

Rakhi Sawnt- India TV Hindi
राखी सावंत ने लगवाई कोविड वैक्सीन Image Source : INSTAGRAM/RAKHI SAWANT

अभिनेत्री और रियलिटी टीवी स्टार राखी सावंत ने बुधवार को एक इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें कोविड -19 वैक्सीन की पहली डोज लेते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में वह वैक्सीन का टीका लगवाते हुए गाना गुनगुनाती नजर आ रहीं हैं।

राखी ने वीडिया के साथ कैप्शन के तौर पर लिखा, हो गई मेरी पहली डोज! अब इंतजार करो मेरी नई वीडियो का। इसके साथ ही राखी ने हैशटैग ड्रीम में एंट्री और गर्ल्स नाइट आउट का भी उपयोग किया। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, राखी जल्द ही ड्रीम में एंट्री गाने में दिखाई देंगी। यह संगीत वीडियो जल्द ही रिलीज होने वाला है। अभिनेत्री ने हाल ही में मरुख मिर्जा द्वारा निर्देशित अपनी आगामी वेब सीरीज तवायफ बाजार-ए-हुस्न पर काम शुरू किया है।

राखी सावंत देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आई थीं। बिग बॉस में रहने के दौरान उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी पसंद किया।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन