1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राखी सावंत ने किया चौका देने वाला खुलासा, कहा इंद्राणी है उनकी बेस्ट फ्रेंड

राखी सावंत ने किया चौका देने वाला खुलासा, कहा इंद्राणी है उनकी बेस्ट फ्रेंड

 Published : Sep 04, 2015 06:14 pm IST,  Updated : Sep 04, 2015 07:56 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' के नाम से जानी जाती हैं। वह हमेशा ही अपने बेबाक अंदाज की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही हैं।

राखी सावंत ने कहा...- India TV Hindi
राखी सावंत ने कहा इंद्राणी हैं उनकी बेस्ट फ्रेंड

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' के नाम से जानी जाती हैं। वह हमेशा ही अपने बेबाक अंदाज की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही हैं। और इस बार फिर से राखी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वो मीडिया में छा गई हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि शीना बोरा की मां और आईएनएक्स की पूर्व सीईओ इंद्राणी मुखर्जी उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। इतना ही नहीं राखी ने बताया कि इंद्राणी की वह हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बात जानती हैं।

राखी सावंत ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि वह एक फिल्म बना रही हैं जिसका नाम है 'एक कहानी जूली की' जो शीना हत्याकांड पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से वह शीना और इंद्राणी की सच्ची कहानी दुनिया के सामने लाएंगी।  इस फिल्म में वह दिखाना चाहती है कि इंद्राणी कितनी अच्छी और कितनी मनी माइंडेड थी।

राखी ने बताया कि इंद्राणी ने उन्हें अपने चैनल में काम करने की मौका दिया था।

 उनसे जब शीना मर्डर केस के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म में दिखाएंगी कि ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से उन्हें अपने दिल के टुकड़े का मर्डर करना पड़ा। राखी ने कहा उन्हें लगता है कि इंद्राणी ने अपना गुनाह तो कुबूल कर लिया है लेकिन कुछ है जो वह छुपा रही हैं।

india tv

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन