1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राखी सावंत ने शेयर किया अपने आलीशन घर का वीडियो, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

राखी सावंत ने शेयर किया अपने आलीशन घर का वीडियो, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

 Published : Oct 25, 2019 12:08 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 12:10 pm IST

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर अपने पति के आलीशान घर की वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को देखकर फैन्स ने ये कमेंट किए हैं।

Rakhi sawant house video- India TV Hindi
Rakhi sawant house video

हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत ने कुछ समय पहले अपनी शादी की घोषणा की थी। राखी ने एक एनआरआई से शादी की है। राखी अपने पति के बारे में सब कुछ बता चुकी हैं मगर आजतक उन्होंने अपनी पति की फोटो शेयर नहीं की है। अब राखी ने सोशल मीडिया पर अपने आलीशन घर की वीडियो शेयर की है।

राखी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरा घर, मैं अपने पति के दिल और घर की राजकुमारी हूं।

इस वीडियो में एक तरफ सैंडिल की रैक, बेड, मिरर और ट्रेडमील रखा हुआ है। राखी की इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं।

एक यूजर ने लिखा- यह एक होटल का कमरा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी हर चीज की लिमित होती है लेकिन तुम्हारे फेकने की नहीं। अभी ये वीडियो टिकटॉक पर देखी।

Screenshot of Rakhi sawant Instagram post
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of Rakhi sawant Instagram post

Screenshot of Rakhi sawant Instagram post
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of Rakhi sawant Instagram post

आपको बता दें राखी सावंत के गाने रिलीज हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली राखी आए दिन वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन