1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राखी सावंत बालों को लाल कलर कराने की वजह से हुई ट्रोल, यूजर्स बोले- 'सस्ती काइली जेनर'

राखी सावंत बालों को लाल कलर कराने की वजह से हुई ट्रोल, यूजर्स बोले- 'सस्ती काइली जेनर'

 Published : Dec 31, 2019 04:24 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 04:26 pm IST

राखी सावंत ने नया हेयरकट कराया है। उन्होंने अपने बाल लाल कवर के करा लिया हैं। जिसकी वजह से वह ट्रोल रही है।

Rakhi sawant- India TV Hindi
राखी सावंत

राखी सावंत हर मुद्दे पर अपनी राय रखने की वजह से अक्सर ट्रोल होती हैं। इस बार उन्होंने रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान की कॉन्ट्रोवर्सी पर अपनी राय रखते हुए वीडियो शेयर की थी। जिसके बाद वह खुद ही अपने नए हेयरकलर की वजह से ट्रोल हो गईं।  

आपको बता दें रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह ने एक कॉमेडी वीडियो बनाया था जिसमें ईसाई समुदाय की भावनाओं को आहत पहुंचाने की वजह से इन तीनों सेलिब्रिटीज के खिलाफ पंजाब में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। राखी ने तीनो सेलिब्रिटीज की तरफ से माफी मांगने के लिए वीडियो शेयर की थी।

वीडियो में राखी सावंत ईसाई समुदाय के लोगों से तीनो सेलिब्रिटी की तरफ से माफी मांग रही हैं। साथ ही एफआईआर को वापिस लेने की बात कह रही हैं। यूजर्स ने राखी की मदद तो नहीं मगर उनके हेयर कलर का मजाक जरुर उड़ा दिया। 2019 की हैलोवीन पार्टी में काइली जेनर रेड हेयर कलर के साथ पहुंची थी। वैसा ही कलर राखी ने करा लिया है।

वीडियो में यूजर्स ने कमेंट किया- 'माथे का सिंदूर बह के पूरा बालों में लग गया है तेरे।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'पागल हो गई है बेचारी।'

राखी सावंत इस साल सुर्खियों में रही हैं। राखी ने इस साल एनआरआई रितेश से शादी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी के जोड़े में तस्वीरें भी शेयर की थी। मगर अभी तक राखी ने अपने पति की कोई फोटो शेयर नहीं की है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन