1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रकुल प्रीत ने गुरुग्राम में घर के पास 200 लोगों को खिलाया खाना

रकुल प्रीत ने गुरुग्राम में घर के पास 200 लोगों को खिलाया खाना

 Published : Apr 05, 2020 06:32 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 06:32 pm IST

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में समय बिता रही हैं। वहां वह अपने घर के पास झुग्गियों में रह रहे लोगों को खाना खिला रही हैं।

rakul preet- India TV Hindi
रकुल प्रीत Image Source : INSTAGRAM

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के चलते देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह गुरुग्राम में उनके घर के पास झुग्गियों में अपना गुजर बसर करने वाले 200 परिवारों की मदद कर रही हैं। उनका कहना है कि यह अपना आभार व्यक्त करने का उनका एक छोटा सा प्रयास है।

रकुल अपने माता-पिता कुलविंदर सिंह और राजेंद्र के साथ मिलकर इन लोगों को घर का बना हुआ खाना मुहैया करा रही हैं।

उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने देखा कि इस पूरी झुग्गी में लोगों के पास अभी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं है। हम इन सभी लोगों को दो वक्त का खाना दिला रहे हैं और हमने सोचा है कि लॉकडाउन के पूरा होने तक ऐसा ही करते रहेंगे।"

वह आगे कहती हैं, "अगर लॉकडाउन आगे बढ़ता है, तो मैं यह करना जारी रखूंगी। अभी मैं अप्रैल तक ऐसा करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हूं और बाद में परिस्थिति के हिसाब से देखा जाएगा। इस भोजन को मेरी सोसायटी में ही पकाया जाता है और इसके बाद इन लोगों तक पहुंचाया जाता है।"

रकुल कहती हैं, "यह मेरे पास जो कुछ भी है, उसके लिए आभार जताने का मेरा एक तरीका है और यह एक बहुत छोटा सा प्रयास है। अगर आप थोड़ा सा भी बदलाव ला सकते हैं, तो ऐसा बिल्कुल करें, क्योंकि मैं समाज को वापस लौटाने में यकीन रखती हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन