1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्‍चन-अजय देवगन की फ‍िल्‍म 'मेडे' में नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह

अमिताभ बच्‍चन-अजय देवगन की फ‍िल्‍म 'मेडे' में नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह

 Published : Nov 19, 2020 11:28 am IST,  Updated : Nov 19, 2020 11:28 am IST

अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'मेडे' में रकुल प्रीत सिंह भी शामिल हो गई हैं। इस फिल्म में रकुल पायलट का किरदार निभाती नजर आएंगी।

अमिताभ बच्‍चन-अजय देवगन की फ‍िल्‍म 'मेडे' में नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह- India TV Hindi
अमिताभ बच्‍चन-अजय देवगन की फ‍िल्‍म 'मेडे' में नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह Image Source : TWITTER/TARAN_ADARSH

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की फिल्म 'मेडे' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। 7 साल बाद अजय देवगन और बिग बी एक साथ पर्दे में नजर आएंगे। अब इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी शामिल हो गई है। इस फिल्म में रकुल एक पायलट का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर बताया कि अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की थ्रिलर-ड्रामा फिल्म मेडे में रकुल प्रीत पायलट के किरदार में नजर आएंगी।

सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' इस दिन होगी रिलीज, सामने आई डेट

अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को निर्देशित अजय देवगन ही कर रहे हैं। इसके साथ ही वह फिल्म में एक पायलट का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं बिग बी किस किरदार में नजर आएंगे अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। 

मेडे फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू हो जाएगी।

रकुल प्रीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके हाथ में कई फिल्में हैं। वह  इंडियन 2, सरदार एंज ग्रैंडसन के अलावा जॉन अब्राहम के साथ कीअटैक में नजर आएंगी।

शाहरुख खान ने शुरू की YRF की फिल्म 'पठान' की शूटिंग, लुक हुआ लीक

 बता दें कि अजय और अमिताभ लगभग 7 साल बाद स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे। दोनों ने 'मेजर साब', 'सत्याग्रह' और 'खाकी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। 

इस फिल्म के अलावा अमिताभ बच्चन 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगे। अजय देवगन की बात करें तो वो 'मैदान', भुज के अलावा कई फिल्मों में दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन