Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस पर रामगोपाल वर्मा का ट्वीट: 'सोचा नहीं था कि मौत भी मेड इन चाइना होगी'

कोरोना वायरस पर रामगोपाल वर्मा का ट्वीट: 'सोचा नहीं था कि मौत भी मेड इन चाइना होगी'

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Mar 04, 2020 01:49 pm IST, Updated : Mar 04, 2020 02:01 pm IST

देशभर में लोग कोरोना वायरस के प्रकोप से डरे हुए हैं। सभी खुद को बचाने के लिए उपाय अपना रहे हैं। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कोरोना वायरस पर ट्वीट किया है।

ram gopal verma- India TV Hindi
राम गोपाल वर्मा

कोरोना वायरस सिर्फ चीन ही नही बल्कि दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। भारत में अब तक 28 केस दर्ज हो चुके हैं। जिनमें से 3 लोग ठीक भी हो गए हैं। बाकि 25 लोगों में से 16 विदेशी और 9 भारतीय हैं। कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड भी बहुत चिंता में है। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इसे लेकर ट्वीट किया है।

राम गोपाल वर्मा ने लिखा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मौत भी मेड इन चाइना होगी। राम गोपाल वर्मा का यह ट्वीट कई लोग शेयर कर रहे हैं।

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह दी है। उन्होंने मास्क पहने हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली की ट्रिप। जैसे ही मैं एयरपोर्ट पर आई मैंने सभी को मास्क पहने देखा। मुझे यह देखकर ही चिंता हो। हम कैसे जी रहे हैं? धरती को क्या हो गया है?

रणबीर कपूर, वरुण धवन, सनी लियोनी सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एयरपोर्ट पर मास्क पहने नजर आए हैं। कोरोना वायरस की वजह से दीपिका पादुकोण ने  अपनी पेरिस की ट्रिप भी रद्द कर दी। वह लुई वितों के फैशन वीक 2020 को अटेंड करने जाना चाहती थी।

Latest Bollywood News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement