1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने थामा एक-दूजे का हाथ, सामने आई तस्वीरें

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने थामा एक-दूजे का हाथ, सामने आई तस्वीरें

 Published : Aug 08, 2020 09:41 am IST,  Updated : Aug 08, 2020 10:34 pm IST

तेलुगू सुपरस्टार राणा दग्गुबाती आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्टर ने गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज संग हैदराबाद में शादी की।

राणा दग्गुबाती ने...- India TV Hindi
राणा दग्गुबाती ने मिहिका संग लिए सात फेरे Image Source : INSTA/ALWAYSRAMCHARAN/MEEHIKABAJAJ

तेलुगू सुपरस्टार राणा दग्गुबाती आज शादी के बंधन में बंध गए है। एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज संग हैदराबाद में शादी की। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। राणा दुग्गुबाती की शादी में अल्लू अर्जुन सहित कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की। 

मिहिका दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सुपर स्टार रामचरन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी।

 

उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए फैंस को बताया कि वो वेडिंग सेरेमनी के लिए तैयार हो चुके हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर पहले से ही प्री वेडिंग सेरेमनी की फोटोज वायरल हो रही हैं। साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने राणा और मिहिका के खास दिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

राणा दग्गुबाती ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "तैयार!"

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज आज थामेंगे एक-दूजे का हाथ, लेकिन इससे पहले देखिए मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें

वहीं, राणा और मिहिका के खास दिन पर साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने फोटो शेयर कर दोनों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "अब सेलिब्रेशन का समय है।"

इससे पहले राणा ने मिहिका संग हल्दी सेरेमनी की फोटो शेयर की थी और लिखा था कि जिंदगी हंसते हुए आगे बढ़ रही है।

राणा और मिहिका की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन