Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बच्चों में ड्रग्स की लत को लेकर चिंतित हैं राणा डग्गूबाती

बच्चों में ड्रग्स की लत को लेकर चिंतित हैं राणा डग्गूबाती

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Jul 30, 2017 05:45 pm IST, Updated : Jul 30, 2017 05:45 pm IST

हैदराबाद में इस महीने के मध्य एक बड़े ड्रग रैकेट के भांडाफोड़ पर बाहुबली अभिनेता राणा दग्गुबाती ने चिंता जताई है।

rana- India TV Hindi
rana

चेन्नई:  हैदराबाद में इस महीने के मध्य एक बड़े ड्रग रैकेट के भांडाफोड़ पर बाहुबली अभिनेता राणा दग्गुबाती ने चिंता जताई है। बाहुबली में भल्लालदेव का रोल निभाने वाले अभिनेता ने स्कूली बच्चों के इसमें लिप्त होने पर चिंता व्यक्त की है और उन्होंने इसे खतरनाक बताया है। तेलंगाना मद्य निषेध एवं आबकारी विभाग ने तीन तस्करों के पास से 20 लाख रुपये मूल्य के एलएसडी के 700 डॉट्स और 1.4 लाख रुपये मूल्य के 35 ग्राम एमडीएमए जब्त किए हैं, जिसे एक्स्टेसी के रूप में जाना जाता है।

महीने भर की जांच के बाद हैदराबाद में ड्रग तस्करी का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें न सिर्फ टॉलीवुड स्टार और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के पेशेवर शामिल हैं, बल्कि इसमें प्रतिष्ठित संस्थानों के स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राणा ने आईएएनएस से कहा, "ईमानदारी से कहूं तो इस मामले को जरूरत से ज्यादा तूल दिया गया है। अगर फिल्मकार और कलाकार ड्रग लेते हैं तो मुझे इसमें कोई परेशानी नहीं है। वे वयस्क हैं और उनकी जिंदगी है और वे जो चाहें कर सकते हैं। यदि आप ड्रग लेते हैं तो मैं आलोचना नहीं करूंगा।"

राणा को बच्चों के ड्रग सेवन को लेकर चिंता है।

उन्होंने कहा, "स्कूली बच्चों द्वारा ड्रग लेने की खतरनाक कहानी मुझे चिंतित कर रही है। इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए और इससे तत्काल निपटा जाना चाहिए। जब आप छोटे होते हैं तो आप नहीं समझते की ड्रग लेने से क्या होता है। यह मेरे लिए डरावना है।"

राणा ने कहा, "बच्चों को ड्रग्स की आपूर्ति कौन कर रहा है? क्या वे लो आप्रवासी हैं? वे देश में ड्रग्स कैसे ला रहे हैं?"

राणा वर्तमान में तेलुगू-तमिल राजनीतिक फिल्म 'नेने राजू नेने मंत्री' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

(इनपुट- आईएनएस)

बेडरेस्ट पर है माशूका की एक्ट्रेस मेघना नायडू

पूरी हुई जुड़वा 2 की शूटिंग

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement