1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूरी हुई 'जुड़वा 2' की शूटिंग

पूरी हुई 'जुड़वा 2' की शूटिंग

 Published : Jul 29, 2017 03:05 pm IST,  Updated : Jul 29, 2017 03:05 pm IST

वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस की कॉमेडी फिल्म ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग आखिरकार पूरी हो गई। इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग मॉरिशस में हो रही थी।

judwaa 2- India TV Hindi
judwaa 2

नई दिल्ली: वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस की कॉमेडी फिल्म ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग आखिरकार पूरी हो गई। इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग मॉरिशस में हो रही थी। अभिनेता वरुण धवन ने शुक्रवार रात ट्विटर पर टीम की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में वरुण के साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज, तापसी पन्नू और उनके फिल्मकार पिता डेविड धवन भी हैं। इसके साथ वरुण ने लिखा, "'जुड़वा 2' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग खत्म हुई। पूरी टीम यहां है। खूबसूरत मॉरिशस। मूल फिल्म की शूटिंग भी यहीं हुई थी इसलिए हम फिर लौटे हैं।"

तापसी ने भी वही तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "और प्रोजेक्ट नंबर 22 'जुड़वा 2' की शूटिंग खत्म हुई। फिल्म की शूटिंग बेहतरीन शेड्यूल के साथ समाप्त हुई। 29 सितंबर, 2017 को सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।"

'जुड़वा 2' वर्ष 1997 की सलमान खान, करिश्मा कपूर और रम्भा अभिनीत फिल्म 'जुड़वा' का सीक्वल है। इस फिल्म में अभिनेता सलमान खान का कैमियो भी है। यह फिल्म 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जुड़वा 2 में एक्शन करती दिखेंगी तापसी पन्नू

​(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन