1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब इस फिल्म में भी एक्शन सीन्स करती हुई नजर आएंगी तापसी पन्नू, शुरु की शूटिंग

अब इस फिल्म में भी एक्शन सीन्स करती हुई नजर आएंगी तापसी पन्नू, शुरु की शूटिंग

 Published : Apr 12, 2017 07:11 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 07:11 pm IST

तापसी पन्नू को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'नाम शबाना' में शानदार अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में वह खूब मारधाड़ वाले सीन्स करती हुई नजर आई हैं। अब तापसी के लिए एक बार फिर 'लाइट, कैमरा, एक्शन' का समय है।

taapsee- India TV Hindi
taapsee

लंदन: अभिनेत्री तापसी पन्नू को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'नाम शबाना' में शानदार अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में वह खूब मारधाड़ वाले सीन्स करती हुई नजर आई हैं। अब तापसी के लिए एक बार फिर 'लाइट, कैमरा, एक्शन' का समय है। उन्होंने फिल्म 'जुड़वा 2' के लिए मारधाड़ के दृश्यों की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने मंगलवार से फिल्म की शूटिंग शुरू की। इसमें वह अभिनेता वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी।

इस फिल्म की शूटिंग तापसी के लिए बहुत खास है, क्योंकि वह अपने पहले बॉलीवुड निर्देशक डेविड धवन के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने वर्ष 2013 की फिल्म 'चश्मे बद्दूर' के साथ इस क्षेत्र में कदम रखा था। तापसी ने कहा, "डेविड सर के साथ दोबारा काम करना आनंददायक है। 1990 की सबसे अधिक यादगार फिल्मों में से एक के अगले सीक्वल का हिस्सा बनना बेहद रोमांचक है। वरुण के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

बयान के मुताबिक, "वरुण 1995 की फिल्म 'जुड़वा' के रीमेक में दोहरी भूमिका निभाने के लिए सुपरस्टार सलमान खान के नक्कशेकदम पर हैं। उन्होंने तापसी के साथ शूटिंग शुरू कर दी है और जल्द ही जैकलीन फर्नाडीस भी फिल्म से जुड़ेंगी।" डेविड धवन द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'जुड़वा 2' 29 सितंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन