1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान ने पूरी की 'जुड़वा 2' की शूटिंग, वरुण की फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे भाईजान

सलमान ने पूरी की 'जुड़वा 2' की शूटिंग, वरुण की फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे भाईजान

 Published : Jul 09, 2017 12:56 pm IST,  Updated : Jul 09, 2017 12:57 pm IST

अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ का सीक्वल बन रहा है। इस फिल्म में वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं।

sallu- India TV Hindi
sallu

मुंबई: अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ का सीक्वल बन रहा है। इस फिल्म में वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। खास बात यह कि सलमान इस फिल्म में कैमियो करते भी दिखेंगे। सलमान ने इस फिल्म के लिए शूटिंग भी कर ली है। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि फिल्म 'जुड़वां 2' में सलमान खान के कैमियो से इसमें चार चांद लग गए हैं।

सलमान ने शनिवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह निर्देशक डेविड धवन, वरुण धवन, जैकलीन फर्नाडिस और तापसी पन्नू के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'जुड़वां 2'।

वरुण इस फिल्म में राजा और प्रेम के किरदार में नजर आएंगे, जिसे सलमान खान ने 1997 में आई 'जुड़वां' में निभाया था। वरुण ने भी यही तस्वीर ट्विटर पर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जुड़वां 2 और बड़ी हो गई। अब इसमें सलमान खान हैं।"

तापसी भी इस फिल्म की सुपर टीम को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "और यह हो गया। मैंने जुड़वां 2 का अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की।"

इस दौरान जैकलीन ने भी एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "एक तस्वीर हजारों शब्दों को बयां कर सकती है लेकिन मैं इस पल को बयां करने में सक्षम नहीं हूं। मेरे पसंदीदा लोग मेरे आसपास हैं और इन्होंने मेरे बॉलीवुड के सफर में पहले दिन से मदद की है।"

सिद्धार्थ को किस करने के बारे में बोलीं जैकलीन

​जुड़वा 2 पर क्या बोलीं तापसी पन्नू?

जुड़वा 2 में एक्शन करती दिखेंगी तापसी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन