1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘गोल्ड’ का टीजर देखने के बाद राणा दग्गुबाती ने अक्षय कुमार को लेकर कही ये बात

‘गोल्ड’ का टीजर देखने के बाद राणा दग्गुबाती ने अक्षय कुमार को लेकर कही ये बात

 Published : Jun 16, 2018 03:16 pm IST,  Updated : Jun 16, 2018 03:16 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गोल्ड' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का टीजर जारी किया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी सराहा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर फिल्मी हस्तियां को इसे खूब पसंद कर रही हैं।

Gold- India TV Hindi
Gold

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गोल्ड' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का टीजर जारी किया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी सराहा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर फिल्मी हस्तियां को इसे खूब पसंद कर रही हैं। इसी को लेकर अब 'बाहुबली' अभिनेता राणा दग्गुबाती का कहना है कि अक्षय अच्छी कहानियों का चुनाव करते हैं। उन्होंने खिलाड़ी कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वह दर्शकों के लिए शानदार कहानियां चुनते हैं।

राणा ने शुक्रवार को अक्षय की आगामी फिल्म 'गोल्ड' के टीजर को सराहा, जो 15 अगस्त को रिलीज होगी। राणा ने लिखा, "और इसका मैं इंतजार कर रहा हूं। सर अक्षय कुमार, बताने के लिए आपने कितनी शानदार कहानी चुनी है। हमेशा प्रेरणादायक।"

फिल्म की कहानी हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के जीवन पर आधारित है, जो 1948 में भारत को स्वतंत्र देश के रूप में पहला ओलंपिक मेडल जिताने वाली टीम का हिस्सा थे। गौरतलब है कि फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय के अलावा मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत कुमार सिंह, निकिता दत्ता और सनी कौशल जैसे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म का निर्देशन रीमा कागती द्वारा किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन