मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहली बार एक टेलीविजन विज्ञापन में साथ नजर आएंगे। दोनों ने ये विज्ञापन शूट भी कर लिया है। फ्लिपकार्ट के लेटेस्ट कैम्पेन 'इंडिया का फैशन कैपिटल' में आलिया, कुछ वयस्कों को रणबीर के दैनिक फैशन के बारे में बताती नजर आएंगी।
Related Stories
इस दौरान आलिया ने माना कि इन दिनों वह रणबीर के बारे में कुछ अधिक जानकारी रखने लगी हैं। बदले में रणबीर अपना फैशन स्टेटमेंट जाहिर करेंगे। रणबीर बताते हैं कि उन्हें सफेद रंग की टीशर्ट, जींस और स्नीकर्स पसंद हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे सितारे भी हैं। यह फिल्म तीन भागों में रिलीज होगी। इस फिल्म का लोगो प्रयागराज के संगम में रिलीज किया गया था।
Also Read:
सोनम कपूर अपनी फैमिली के साथ कजन की शादी अटेंड करने पहुंची लंदन, तस्वीरें वायरल
बॉलीवुड के टॉप स्टंट डायरेक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का हुआ निधन
Article 15 Teaser: जाति, धर्म और लिंग का फर्क मिटाने आ गए हैं आयुष्मान खुराना