1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गए डिनर पर, करीना और सैफ को किया मिस

करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गए डिनर पर, करीना और सैफ को किया मिस

 Published : May 25, 2019 06:39 am IST,  Updated : May 25, 2019 06:39 am IST

करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। करिश्मा डिनर डेट पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ मस्ती करती नजर आईं।

Ranbir kapoor wiyh his cousins- India TV Hindi
Ranbir kapoor wiyh his cousins Image Source : INSTAGRAM

आलिया भट्ट(Alia bhatt) और रणबीर कपूर(Ranbir kapoor) को कई बार फैमिली के साथ पार्टी करते देखा गया है। दोनों न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के पास भी गए थे। जहां साथ में नए साल का जश्न मनाया था। इस बार माता-पिता की जगह दोनों रणबीर कपूर के कजिन्स के साथ पार्टी करते नजर आए। हालांकि इस बार करीना कपूर खान और सैफ अली खान उनके साथ नहीं थे। इस डिनर पार्टी की फोटो करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो में करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आदर और अरमान जैन साथ ही अनीसा मल्होत्रा थीं। फोटो शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने लिखा- कजिन्स। बेबो और सैफ को मिस कर रहे हैं।

इसी बीच बीते शाम करीना कपूर को पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ में नजर आने वाले हैं।  वहीं आलिया  भट्ट के पास इस समय कई फिल्में हैं। वह इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Also Read:

इतनी पुरानी है करण जौहर की शाहरुख खान से दोस्ती, ये तस्वीरें देती हैं गवाही

शाहरुख खान ने पीएम नरेंद्र मोदी को जीत पर दी बधाई, ट्वीट कर कहा ये

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन