1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ रिश्ते को बढ़ाया आगे, बनाया फैमिली का हिस्सा

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ रिश्ते को बढ़ाया आगे, बनाया फैमिली का हिस्सा

 Published : Dec 18, 2018 11:34 am IST,  Updated : Dec 18, 2018 11:43 am IST

रणबीर कपूर अपने रिश्ते को एक कद आगे बढ़ाना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने आलिया भट्ट को शादी से पहले ही अपनी फैमिली का हिस्सा बना लिया है।

ranbir and alia- India TV Hindi
ranbir and alia Image Source : INSTAGRAM

रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों के परिवार वालों ने भी रिश्ते के लिए हां कर दी है। रणबीर और आलिया कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों की साथ में फोटोज भी आती रहती हैं। रणबीर ने शादी से पहले ही आलिया को अपनी फैमिली का हिस्सा बना लिया है। 

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर ने अपने फैमिली के व्हाट्सएप ग्रुप में आलिया को एड कर लिया है। इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी और रीमा जैन भी एड हैं। यह उनके रिश्ते को आने बढ़ाने वाला है। हालांकि रणबीर और आलिया दोनों ही ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में खुलकर नहीं कहा है।

अभी कुछ समय पहले महेश भट्ट ने भी आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप को लेकर कहा था- मुझे रणबीर कपूर पसंद है। वह एक बहुत अच्छा इंसान है। अब आलिया और रणबीर को अपना रिश्ता कैसे आगे बढ़ाना है इस बारे में उन्हें सोचने की जरुरत है।

इन दिनों आलिया और रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं और प्रोड्यूसर करण जौहर हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया और रणबीर अगले साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।मगर कुछ समय पहले आलिया ने शादी के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि अगर लोग उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें अभी इंतजार करना पड़ेगा।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

विक्की कौशल पर चला 'विक्की डोनर' का जादू, सबके सामने किया किस

क्या आपको करण जौहर का असली नाम पता है?, शो में पहली बार हुआ खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन