1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PHOTOS: देर रात रणबीर-आलिया कार में हुए स्पॉट, कैमरा देखते ही एक-दूसरे को करने लगे इशारे

PHOTOS: देर रात रणबीर-आलिया कार में हुए स्पॉट, कैमरा देखते ही एक-दूसरे को करने लगे इशारे

 Published : Apr 14, 2019 01:04 pm IST,  Updated : Apr 14, 2019 01:04 pm IST

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खासा सुर्खियों में है। शनिवार की देर रात आलिया को रणबीर कपूर के साथ कार में स्पॉट किया गया। 

alia bhatt and ranbir kapoor- India TV Hindi
alia bhatt and ranbir kapoor

नई दिल्ली: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खासा सुर्खियों में है। शनिवार की देर रात आलिया को रणबीर कपूर के साथ कार में स्पॉट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया और रणबीर दोनों करण जौहर की पार्टी से वापस आ रहे थे। लेकिन साथ ही आपको ये भी बता दें कि दोनों के साथ अयान मुखर्जी भी नजर आएं जो रणबीर और आलिया के साथ उस कार में ही फ्रंट सीट पर बैठे हुए थे।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों कलंक के प्रमोशन में व्यस्त हैं। मल्टीस्टारर फिल्म कलंक 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके बाद आलिया अपनी दूसरी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगी। भले ही आलिया एक के बाद एक फिल्में कर रही हों लेकिन इस बीच वो करीबियों के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं।

ranbir kapoor
ranbir kapoor

जयपुर से फिल्म का प्रमोशन कर लौटीं आलिया एयरपोर्ट से देर रात सीधे करण जौहर के घर पहुंचीं। खास बात यह रही कि इस दौरान वो अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ रणबीर कपूर भी थे। दोनों को एक साथ कार में स्पॉट किया गया।

ranbir kapoor
ranbir kapoor

माना जा रहा है कि अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ी किसी प्लान के लिए करण जौहर के घर पहुंचे। आलिया-रणबीर के साथ ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी साथ में थे। बता दें कि आलिया और रणबीर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों को कई पब्लिक इवेंट में साथ देखा जाता रहा है।

ranbir kapoor and ayan mukherjii
ranbir kapoor and ayan mukherjii

रणबीर कपूर ने इस दौरान टीशर्ट और जींस के साथ ब्लैक टोपी पहन रखी थी , वहीं आलिया ने येलो कलर का ड्रेस कैरी किया था। वो आलिया से कार में कुछ बातें कर रहे थे। रणबीर के चेहरे पर थकान साफ देखी जा सकती है। 

ranbir kapoor and ayan mukherjii
ranbir kapoor and ayan mukherjii

खबरों की मानें तो दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया से जब सवाल किया गया कि उन्हें कब लगा कि यह उनके लिए सबसे सही लड़का है तो वो कहती हैं कि 'जब मैं उससे पहली बार मिली तब ही मुझे ये एहसास हो गया था। वो बहुत ही सिंपल पर्सन है। एक अच्छा इंसान है और मुझे लगता है कि मैं भी हूं। एक एक्टर के तौर पर, एक इंसान के तौर पर और सब कुछ, वो सबसे बेहतर है।' 

ranbir kapoor
ranbir kapoor

ये भी पढ़ें:

सारा ने इस ब्रैंड के एड में दिशा को किया रिप्लेस, विराट के साथ कर सकती है काम

एक्टिंग के अलावा राजनीति में खुद को आजमाना चाहती हैं Sara Ali Khan, इंटरव्यू में किया खुलासा

कामेडियन जॉनी लीवर की बेटी जैमी की हॉट फोटो देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेसस भी हो जाएंगी हैरान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन