1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर की ‘जग्गा जासूस’ को किया गया असली स्कूल में शूट

रणबीर की ‘जग्गा जासूस’ को किया गया असली स्कूल में शूट

 Published : Jun 22, 2017 12:08 pm IST,  Updated : Jun 22, 2017 12:08 pm IST

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जाग्गा जासूस’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार में दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में रणबीर एक स्कूली छात्र का किरदार निभाते हुई नजर आ रहे हैं, यही वजह है कि...

jagga- India TV Hindi
jagga

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जाग्गा जासूस के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार में दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में रणबीर एक स्कूली छात्र का किरदार निभाते हुई नजर आ रहे हैं, यही वजह है कि स्कूल फिल्म का अभिन्न हिस्सा है और फिल्म की शूटिंग असली स्कूल में की गई है। फिल्म का अमूमन भाग स्कूल में फिल्माया जाना था, इसलिए निर्माताओं ने स्टूडियो या सेट के बजाए असली स्कूल में फिल्म को शूट करने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने सभी स्कूलों की जानकारी निकाली और उनमें से शूटिंग के लिए एक स्कूल का चयन किया।

'जग्गा जासूस' का दूसरा गाना 'गलती से मिस्टेक' में रणबीर कपूर बिल्कुल एक स्कूली छात्र के रूप में अपने नटखट अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस पूरे गाने को भी स्कूल में ही फिल्माया गया है। फिल्म के ट्रेलर और नए गाने 'उल्लू का पठ्ठा' और 'गलती से मिस्टेक' ने दर्शकों के बीच उम्मीद पैदा कर दी है और लोग जग्गा की दुनिया को देखने के लिए उत्सुक हैं।

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित डिजनी और पिक्चर प्रोडक्शन की 'जग्गा जासूस' का दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म अब इसी साल 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है। VIDEO: कादर खान की ऐसी हालत देख आपकी आंखे भी हो जाएंगी नम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन