1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: रणबीर के सामने हाथ जोड़कर क्या रिक्वेस्ट कर रही हैं माहिरा खान

VIDEO: रणबीर के सामने हाथ जोड़कर क्या रिक्वेस्ट कर रही हैं माहिरा खान

 Published : Mar 20, 2017 01:14 pm IST,  Updated : Mar 20, 2017 01:17 pm IST

रणबीर कपूर और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल हाल ही में ये दोनों दुबई में आयोजित किए गए ग्लोबल टीचर प्राइज में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने कई...

ranbir mahira- India TV Hindi
ranbir mahira

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल हाल ही में ये दोनों दुबई में आयोजित किए गए ग्लोबल टीचर प्राइज में पहुंचे थे। इसमें माहिरा जहां एक तरफ रेड कलर के हेम टॉप और प्लाजो में कयामत ढ़ा रही थीं, वहीं रणबीर ब्लैक सूट बूट में काफी हैंडसम दिख रहे थे। इस दौरान दोनों ने कई तस्वीरें साथ में क्लिक करवाई है। इसी इवेंट की एक वीडियो में माहिरा, रणबीर के सामने हाथ जोड़े खड़ी हुई नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में माहिरा और रणबीर के बीच किसी मुद्दे को लेकर बात चल रही है। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि माहिरा, रणबीर से कोई रिक्वेस्ट कर रही हैं। हालांकि यह कह पाना मुश्किल है कि ये दोनों सिर्फ मजाक कर रहे हैं या किसी सीरीयस मामले पर बात कर रहे हैं। वैसे माहिरा इसमें काफी परेशान दिख रही हैं और रणबीर के सामने हाथ जोड़कर कुछ कह रही हैं। तो वहीं रणबीर के हाव भाव देखकर लग रहा है कि वह किसी बात पर नाराज हैं।

बता दें कि माहिरा ने पिछले दिनों रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुात की थी। उन्हें भारत में लोकप्रियता अपने पाकिस्तानी धारावाहिक 'हमसफर' के कारण हासिल हुई है। उनकी पहली ही फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी।

हालांकि भारत में पाकिस्तानी सितारों को बैन करने के कारण वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन इवेंट्स में शामिल नहीं हो पाई थीं।

दूसरी तरफ रणबीर कपूर की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। इसके अलावा वह संजय दत्त के जीवन पर बनने वाली फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन