1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर शूटिंग सेट पर पुलिस यूनिफॉर्म में आए नजर, वायरल हुई तस्वीरें

रणबीर कपूर शूटिंग सेट पर पुलिस यूनिफॉर्म में आए नजर, वायरल हुई तस्वीरें

 Published : Sep 13, 2020 01:17 pm IST,  Updated : Sep 13, 2020 01:21 pm IST

रणबीर कपूर की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीर में रणबीर पुलिस यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं।

ranbir kapoor- India TV Hindi
रणबीर कपूर Image Source : INSTAGRAM/RANBIRKAPOORUNIVERSE

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर काम पर वापिस लौट चुके हैं। वह शनिवार को रणबीर मुंबई में शूटिंग करते दिखाई दिए। वह पुलिस यूनिफॉर्म में नजर आए। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में रणबीर अपने को-स्टार के साथ ब्रेक में बातें करते हुए भी दिख रहे हैं।

रणबीर को उनके फैन्स काम पर वापिस देखकर बहुत खुश हैं। रणबीर की वायरल हो रही तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया- वॉव आरके पुलिस में। वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया- लेस का एड है शायद।

रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की डबिंग शुरू कर दिया है। वह आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली के ऑफिस में स्पॉट हुए थे। साथ ही वह अयान मुखर्जी के ऑफिस में भी नजर आए थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। प्रोडक्शन में समस्या होने की वजह फिल्म में पहले ही देरी हो चुकी थी अब कोरोना वायरस महामारी की वजह से फिल्म की रिलीजिंग में और देर हो गई है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर संजय दत्त के साथ शमशेरा में नजर आएंगे। संजय दत्त को लंग कैंसर हो गया है। वह इस समय फिल्म शमशेरा की शूटिंग पूरी करने में लगे हुए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन