1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर- आलिया भट्ट जल्द कर सकते हैं शादी, पापा महेश भट्ट से मांगा बेटी का हाथ

रणबीर कपूर- आलिया भट्ट जल्द कर सकते हैं शादी, पापा महेश भट्ट से मांगा बेटी का हाथ

 Published : Aug 12, 2019 11:39 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 12:06 am IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबर काफी समय से आ रही है सिर्फ इतना ही नहीं इस पावर कपल को एयरपोर्ट, पार्टी, फंक्शन में साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया।

Ranbir kapoor- alia bhatt- India TV Hindi
Ranbir kapoor- alia bhatt

आलिया भट्ट- रणबीर कपूर की शादी की खबर काफी समय से आ रही है सिर्फ इतना ही नहीं इस पावर कपल को एयरपोर्ट, पार्टी, फंक्शन में साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया। लेकिन अब खबर यह आ रही है कि रणबीर और आलिया जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अंग्रेजी पॉर्टल KOIMOI में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर हाल ही में आलिया के घर पहुंचे और वहां उन्होंने पिता महेश भट्ट के सामने इच्छा जाहिर कि की वह उनकी बेटी आलिया से शादी करना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर जब आलिया का हाथ पिता महेश भट्ट से मांगा तो उस वक्त वह काफी इमोशनल हो गए थे।

बता दें कि दोनों की शादी को लेकर कई खबरें आए दिन आती रहती है। हाल ही में यह खबर आ रही थी कि ऋषि कपूर न्यूयार्क से इलाज करवाकर जब भारत आएंगे तब दोनों की फैमिली मिलकर शादी की तारीख तय करेगी साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया और रणबीर की शादी को लेकर दोनों की फैमिली ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर सकती है।

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए और देखते ही देखते दोनों का प्यार इतना बढ़ गया कि अब दोनों शादी करने की सोच रहे हैं। यह पहला ऐसा मौका होगा जब रणबीर और आलिया किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र अगले साल मई में रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया- रणबीर के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन