1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'राधे' की शूटिंग के दौरान रणदीप हुड्डा को लगी चोट

'राधे' की शूटिंग के दौरान रणदीप हुड्डा को लगी चोट

 Published : Dec 03, 2019 01:43 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 01:43 pm IST

रणदीप हुड्डा को 'राधे' की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन्स करते चोट लग गई है। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

randeep hooda gets injured- India TV Hindi
रणदीप हुड्डा को लगी चोट।

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा सलमान खान की फिल्म राधे में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान रणदीप को चोट लग गई है। दरअसल रणदीप एक एक्शन सीन कर रहे थे। जिस दौरान उन्हें चोट लग गई।

राधे के सेट पर चोट लगने के तुरंत बाद रणदीप को कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। यह घटना दो दिन पहले हुई थी। अब रणदीप अस्पताल से वापिस आ गए हैं और उनकी सेहत भी बेहतर है।

आपको बता दें एक्शन सीक्वेंस डिजाइन करने के लिए सलमान खान ने स्पेशल कोरियन स्टंट टीम साइन की है। फिल्म में 4-5 एक्शन सीन्स होने वाले हैं। इसके साथ ही सलमान खान और रणदीप हुड्डा के बीच शर्टलेस फाइट सीन होगा।

सलमान खान की राधे अगले साल ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के साथ नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन