1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणदीप हुड्डा 'राधे' के सेट पर हुए चोटिल, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

रणदीप हुड्डा 'राधे' के सेट पर हुए चोटिल, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

 Written By: IANS
 Published : Mar 08, 2020 11:49 am IST,  Updated : Mar 08, 2020 11:49 am IST

फिल्म 'राधे' का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है, जिसमें मुख्य किरदार के रूप में सलमान खान, दिशा पटानी हैं।

randeep hooda injured radhe- India TV Hindi
रणदीप हुड्डा को 'राधे' के सेट पर लगी चोट

मुंबई: सलमान खान की फिल्म 'राधे' के सेट पर अभिनेता रणदीप हुड्डा को घुटने में चोट लग गई, फिलहाल अभी वो स्वस्थ हो रहे हैं। रणदीप ने सोशल साइट इंस्टाग्राम के जरिये इस बात की जानकारी अपने प्रसंशकों को दी।

रणदीप ने एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि 'एक अच्छी दौड़ के बाद एक सेल्फी.. राधे के सेट पर मेरा घुटना टूट गया, जिसे मैं फिर से ठीक करने की कोशिश कर रहा हूं।"

सलमान खान की राधे में जैकी श्रॉफ सफेद दाढ़ी में आएंगे नजर? फोटो वायरल

प्रशंसकों ने उन्हें जल्द ठीक होने की प्रतिक्रियाएं दी, एक प्रसंशक ने लिखा, 'समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाता हैं।'

एक अन्य ने लिखा, "यह दर्द हमेशा एक बड़ी उपलब्धि की तरह महसूस होता है जो दर्शाता है कि हम अपने शरीर को कितनी मात्रा में दर्द सहने की ताकत देते हैं।"

सलमान खान की 'राधे' में पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे गोविंद नामदेव

फिल्म 'राधे' का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है, जिसमें मुख्य किरदार के रूप में सलमान खान, दिशा पटानी हैं। यह फिल्म 22 मई 2020 यानी ईद के दिन पर्दे पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन