1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टेलीविजन को रणदीप हुड्डा ने बताया दर्शकों तक पहुंचने का सबसे अच्छा माध्यम

टेलीविजन को रणदीप हुड्डा ने बताया दर्शकों तक पहुंचने का सबसे अच्छा माध्यम

 Published : Mar 09, 2017 06:51 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 06:51 pm IST

रणदीप हुड्डा इन दिनों छोटे पर्दे पर अपनी नई पारी शुरु करने को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह टेलीविजन शो 'एमटीवी बिग एफ' के दूसरे सीजन के मेजबान के तौर पर टीवी पर अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। रणदीप का मानना है कि...

randeep- India TV Hindi
randeep

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों छोटे पर्दे पर अपनी नई पारी शुरु करने को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह टेलीविजन शो 'एमटीवी बिग एफ' के दूसरे सीजन के मेजबान के तौर पर टीवी पर अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। रणदीप का मानना है कि अधिकतम दर्शकों तक पहुंचने के लिए अभिनेताओं के लिए टेलीविजन का माध्यम सर्वश्रेष्ठ है।

टीवी पर अपनी पारी शुरू करने के बारे में एक बयान में रणदीप ने कहा, "मैं उत्साहित हूं। मुझे बिल्कुल भी घबराहट नहीं हो रही है। मुझसे इतने साल में कई टेलीविजन शो के लिए संपर्क किया गया था। मैंने उनके लिए हामी नहीं भरी, क्योंकि वह मेरी पसंद के नहीं थे।"

 

रणदीप ने कहा, "हालांकि, मेरा मानना है कि किसी भी कलाकार के लिए अधिकतम दर्शकों तक पहुंचने हेतु टेलीविजन का माध्यम सर्वश्रेष्ठ है।" टेलीविजन चैनल 'एमटीवी' पर 12 मार्च से प्रसारित होने वाले इस शो के लिए रणदीप को तैयार करना आसान नहीं था।

 

रणदीप ने कहा, "पहले मुझे लगा कि यह मेरे लिए सही नहीं है। 'बिग एफ' और महिलाएं। मैं आश्वस्त नहीं था। मैंने इसका पहला सत्र नहीं देखा था। एमटीवी के विपणन विभाग के प्रमुख ने मुझे शो और इसकी कहानियों के बारे में समझाया।" 'सरबजीत' फिल्म के अभिनेता ने कहा, "महिलाओं के बारे में चर्चा जरूरी है। एमटीवी युवाओं से जुड़ा चैनल है और मैं दिल से अब भी किशोर हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन