1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणदीप हुड्डा ने सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर' का शेयर किया देसी वर्जन, देख लेंगे एक बार तो सब आ जाएगा समझ

रणदीप हुड्डा ने सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर' का शेयर किया देसी वर्जन, देख लेंगे एक बार तो सब आ जाएगा समझ

 Published : Sep 20, 2020 01:03 am IST,  Updated : Sep 20, 2020 01:03 am IST

रणदीप ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो 'एवेंजर : इन्फिनिटी वॉर' फिल्म के सुपरहीरो से जुड़ा है।

Randeep Hooda Avengers Assemble video- India TV Hindi
रणदीप हुड्डा ने मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो 'एवेंजर : इन्फिनिटी वॉर' फिल्म के सुपरहीरो से जुड़ा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

इस वीडियो में कुछ लड़के छोटे से तालाब में से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। सभी के हाथ में मार्वल सुपरहीरो के अलग-अलग हथियार हैं। इसमें बैकग्राउंड में एवेंजर्स फिल्म का म्यूजिक चल रहा है। दरअसल, ये एक रिवर्स वीडियो है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे' के लिए रणदीप ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक माइक्रोफोन के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर किसी डबिंग सेशन का मालूम पड़ता है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन