1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Rangeela Raja Trailer: गोविंदा की एक और कॉमेडी फिल्म, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट भी आएंगी नजर

Rangeela Raja Trailer: गोविंदा की एक और कॉमेडी फिल्म, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट भी आएंगी नजर

 Written By: Swati Pandey
 Published : Oct 18, 2018 01:34 pm IST,  Updated : Oct 18, 2018 01:34 pm IST

गोविंदा एक और कॉमेडी फिल्म 'रंगीला राजा' लेकर आ रहे हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

Rangeela Raja Trailer- India TV Hindi
Rangeela Raja Trailer Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: गोविंदा एक और कॉमेडी फिल्म 'रंगीला राजा' लेकर आ रहे हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में गोविंदा डबल रोल में हैं। फिल्म को पहलाज निहलानी ने प्रोड्यूस किया है। गोविंदा और पहलाज की जोड़ी 25 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। इसके पहले उन्होंने 'इल्जाम', 'आंखें', 'शोला और शबनम' में साथ काम किया है।  

फिल्म में एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट दिगांगना सूर्यवंशी भी हैं। दिगांगना, महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी' में भी नजर आ चुकी हैं। टीवी पर वह 'वीरा' सीरियल में काम कर चुकी हैं। दिगांगना के अलावा फिल्म में मिशिका चौरसिया और अनुपमा अग्निहोत्री जैसे नए चेहरे भी हैं।

देखें ट्रेलर:

फिल्म को सिंकदर भारती ने डायरेक्ट किया है। शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, गोविंद नामदेव और श्यामलाल यादव भी फिल्म में नजर आएंगे।

कहानी राजस्थान के बैकग्राउंड में बुनी गई है और इस फिल्म को इसी साल 16 नवंबर को रिलीज होगी।

Also Read:

Bigg Boss 12: 'उतरन' फेम रश्मि देसाई की होगी घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री?

रणबीर कपूर संग न्यूयॉर्क में शॉपिंग पर गईं आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा के साथ भी बिताया समय

Bigg Boss 12: सलमान खान के शो में होगी किम शर्मा की वाइल्ड कार्ड एंट्री?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन