1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता बनने के बाद कुछ इस तरह बदल गई रणविजय की जिंदगी

पिता बनने के बाद कुछ इस तरह बदल गई रणविजय की जिंदगी

 Published : Jan 25, 2018 09:09 am IST,  Updated : Jan 25, 2018 09:09 am IST

रणविजय सिंह पिछले साल ही एक प्यारी सी बेटी के पिता बने हैं। फिलहाल वह अपने परिवार को काफी वक्त दे रहे हैं। उनका कहना है कि माता-पिता बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी भरा काम है। रणविजय और उनकी पत्नी प्रियंका वोहरा बीते साल जनवरी में माता-पिता बने हैं।

Rannvijay singh- India TV Hindi
Rannvijay singh

नई दिल्ली: अभिनेता और छोटे पर्दे के जाने माने होस्ट रणविजय सिंह पिछले साल ही एक प्यारी सी बेटी के पिता बने हैं। फिलहाल वह अपने परिवार को काफी वक्त दे रहे हैं। उनका कहना है कि माता-पिता बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी भरा काम है। रणविजय और उनकी पत्नी प्रियंका वोहरा बीते साल जनवरी में माता-पिता बने हैं। वहकाम औक पितृत्व में कैसे संतुलन बनाते हैं? यह पूछे जाने पर रणविजय ने एक साक्षात्कार में कहा, "एक माता-पिता बनने पर काफी संतुलन बिठाना पड़ता है। मैं अपनी पत्नी को हर समय ऐसा करते देखता हूं।"

रणविजय ने कहा कि उनके लिए पिता बनना पूरी तरह से जीवन बदल जाने जैसा है। उन्होंने कहा, "मुझमें ज्यादा संयम आया है। मैं ज्यादा कार्टून देखता हूं और जब मेरी बेटी अपने हाथ मेरी तरफ फेंकती है तो मैं खुशी से सराबोर हो जाता हूं।"

गौरतलब है कि रणविजय को कई फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर 'रोडीज', 'स्प्लिट्सविला' और 'ट्रोल पुलिस' में देखा जा चुका है। यहां तक कि वह वेब श्रृखंला ‘प्लेटफार्म’ पर भी काम करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि टेलीविजन फॉर्मेट उनके अनुकूल है। उन्हें खास लोकप्रियता अपने रियलिटी शो 'रोडीज' से हासिल हुई थी। आज उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में अपने लिए एक अलग जगह बना ली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन