1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में कोल्डप्ले के साथ परफॉर्म करेंगे रणवीर

ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में कोल्डप्ले के साथ परफॉर्म करेंगे रणवीर

 Written By: IANS
 Published : Sep 12, 2016 10:26 am IST,  Updated : Sep 12, 2016 10:26 am IST

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के साथ ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के पहले संस्करण में मंच साझा करते देखा जाएगा।

ranveer singh and coldplay to perform together in global...- India TV Hindi
ranveer singh and coldplay to perform together in global citizen festival

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के साथ ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के पहले संस्करण में मंच साझा करते देखा जाएगा। इस महोत्सव की शुरुआत 19 नवंबर को मुंबई में होगी। एक बयान में कहा गया कि रणवीर का नाम उन बॉलीवुड सितारों के नामों की सूची में शामिल है, जो इस फेस्टिवल में प्रस्तुति देंगे।

इस फेस्टिवल का आयोजन गलोबल सिटीजन के 15 साल के अभियान को शुरू करने के लिए किया जा रहा है, जो भारत में सामाजिक परिवर्तन को लामबंद करेगा। इस समारोह में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अन्य प्रस्तुतियां भी होंगी। 'बाजीराव मस्तानी' के कलाकार अपनी ही फिल्मों के हिट गानों पर प्रस्तुती देंगे।

अपने पहले साल में, ग्लोबल सिटीजन इंडिया व्यापक तौर पर इस प्रकार की चीजें प्रस्तुत करेगा, जो शिक्षा, समानता, जल सफाई और स्वच्छता जैसी चीजों पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में न्यूयार्क में आयोजित हुए ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। 2015 में मार्टिन ने मोदी से मुलाकात की थी और 'स्वच्छ भारत', 'नमामि गंगे' और 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' पहलुओं के बारे में चर्चा की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन