1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिसंबर 2018 के इस दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणवीर-दीपिका, परिवारवालों ने तय कर दी तारीख!

दिसंबर 2018 के इस दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणवीर-दीपिका, परिवारवालों ने तय कर दी तारीख!

 Published : Mar 31, 2018 01:43 pm IST,  Updated : Mar 31, 2018 01:43 pm IST

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की शादी का इंतजार हर कोई कर रहा है। और जिस तरह से दोनों की शादी को लेकर आए दिन खबर आती रहती है ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जल्द ही दोनों की शादी को लेकर बड़ा फैसला आ सकता ह

ranveer singh- India TV Hindi
ranveer singh

मुंबई: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की शादी का इंतजार हर कोई कर रहा है। और जिस तरह से दोनों की शादी को लेकर आए दिन खबर आती रहती है ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जल्द ही दोनों की शादी को लेकर बड़ा फैसला आ सकता है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के परिवारों ने साल के अंत तक दीपिका और रणवीर की शादी कराने का फैसला किया है। बताया ये भी जा रहा है कि शादी के लिए चार तारीखें चुनी गई हैं। दोनों की फिल्मों की डेट्स के अनुसार शादी की एक तारीख तय की जाएगी।

सितंबर या दिसंबर में दोनों की शादी हो सकती है। बताया जा रहा है कि दीपिका ने तो अपनी मम्मी और बहन के साथ शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है। उन्हें गहने और कपड़े खरीदते देखा गया है। हालांकि दीपिका की शादी का जोड़ा कौन डिजाइन करेगा, इस बात से अभी परदा नहीं उठा है।

ये जरूर तय माना जा रहा है कि ये शादी हिंदू रीति-रिवाजों से होगी। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका भी अनुष्का-विराट की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे, लेकिन इस पर दोनों परिवारों में सहमति नहीं बनी। अनुष्का और विराट की तरह ही इनकी शादी में सिर्फ करीबी लोगों और रिश्तेदारों के आने की संभावना बताई जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन