1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करीना, दीपिका, सोनम के अलावा इन बॉलीवुड एक्ट्रेस तक के हैंड बैग्स की कीमत जानकर आप हो जाएंगे हैरान

करीना, दीपिका, सोनम के अलावा इन बॉलीवुड एक्ट्रेस तक के हैंड बैग्स की कीमत जानकर आप हो जाएंगे हैरान

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2018 03:10 pm IST,  Updated : Feb 10, 2018 03:58 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कुछ भी यूज करती हैं तो वह फैशन ट्रेंड बन जाती है। एकट्रेस के ड्रेस से लेकर बैग तक को लेकर लोग काफी क्यूरियस रहते हैं कि इनके कपड़ों की कीमत कितनी होगी। इनके बैग की कीमत कितनी होगी।

kareena kapoor bag- India TV Hindi
kareena kapoor bag

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुछ भी यूज करती हैं तो वह फैशन ट्रेंड बन जाती है। एकट्रेस के ड्रेस से लेकर बैग तक को लेकर लोग काफी क्यूरियस रहते हैं कि इनके कपड़ों की कीमत कितनी होगी। इनके बैग की कीमत कितनी होगी। तो आइये आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा सेलेब्स की लाइफस्टाइल के बारे में।

Related Stories

अपने स्टाइल और फैशन के लिए फेमस इन एक्ट्रेसेस के पास कई ब्रांड के महंगे बैग्स हैं। इसमें से किसी के बैग की कीमत 8 लाख तो किसी का बैग 4 लाख रुपए से ज्यादा का है। करीना कपूर के पास है 8 लाख रुपए से ज्यादा की कीमत का बैग।

करीना कपूर

kareena kapoor
kareena kapoor

शॉपिंग की दीवानी करीना कपूर के पास कई ब्रांड के हैंडबैग हैं। उनके पास Chanel, Bottega, Givenchy ब्रांड के बैग्स हैं। वहीं उनके पास Hermes Birkin Epsom ब्रांड का बैग है, जिसकी कीमत 8.26 लाख रुपए है।

दीपिका पादुकोण

deepika padukone
deepika padukone
 
दीपिका पादुकोण को भी करीना की तरह Hermes Birkin Epsom ब्रांड के बैग पसंद हैं। उनके बैग की कीमत भी 8.26 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास Gucci, Chanel ब्रांड के बैग्स भी हैं।

आलिया भट्ट

alia bhatt
alia bhatt

आलिया भट्ट के पास uber लग्जरी ब्रांड्स के बैग्स हैं। वे TOD’S fringed ब्रांड का बैग कैरी करना पसंद करतीं हैं। इसकी कीमत 1 लाख रुपए है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के पास कई ब्रांड्स के बैग हैं। वे Fendi monster के बैग कैरी करना पसंद करती हैं। इस बैग की कीमत 1.2 लाख रुपए है। उनके पास totes, Alexander McQueen ब्रांड्स के बैग्स का कलेक्शन भी है।

सोनम कपूर

sonam kapoor
sonam kapoor

सोनम कपूर के पास भी कई ब्रांड्स के बैग्स हैं। उनके पास Chanel ब्रांड का बैग है, जिसकी कीमत तकरीबन 4 लाख रुपए है। उनके पास Dior, Paule Ka, Balenciaga, Hermes Kelly ब्रांड के बैग्स भी हैं।

प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra
priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा भी बैग्स के लिए क्रेजी है। उनके पास 100 से ज्यादा बैग्स हैं। इनमें से वे सबसे ज्यादा Valentino Garavani Rockstud ब्रांड का बैग कैरी करना पसंद करती हैं। उनके इस बैग की कीमत 1.25 लाख रुपए है।

शिल्पा शेट्टी

shilpa shetty
shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी के पास भी अलग-अलग ब्रांड्स के बैग्स हैं। उनके पास Dior ब्रांड का बैग है जिसकी कीमत 3 लाख रुपए है। वहीं उनके पास Alexander Mcqueen ब्रांड का बैग भी जिसकी कीमत 70 हजार से 2 लाख रुपए के बीच है।

जैकलीन फार्नांडिज

jackline
jackline

जैकलीन फार्नांडिज के पास Louis Vuitton mini Alma ब्रांड के बैग्स हैं। उनके पास Gucci ब्रांड के कई बैग्स हैं। इन बैग्स की कीमत तकरीबन 1 लाख रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल