नई दिल्ली: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन दुल्हन बन गई है। जी हां ये बात सुनकर उनके फैंस को काफी आश्चर्य होने वाला है। लेकिन जनाब रुकिए तो सही आप कुछ और सोचें इससे पहले हम आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने लैक्मे फैशन विक में दुल्हन का लिवास पहनकर रैंप वॉक किया है।
Related Stories
जी हां लैक्मे फैशन (एलएफडब्लू) वीक समर/रिसोर्ट 2018 में मुजफ्फर अली के ब्रांड कोटवारा का लहंगा पहने फिल्म उमराव जान के हिट गीत 'इन आखों की मस्ती' के साथ रैंप पर जलवे बिखेरते नजर आईं. डिजाइनरों ने उनके कोटवारा लेबल के लिए 'सामंजर-ए गार्डन ऑफ फ्लॉवर' नामक एक संग्रह पेश किया।
मीरा और मुजफ्फर अली की बेटी समा अली ने एक विशिष्ट तरीके से चिकनकारी प्रस्तुत की, जो काफी अतुलनीय थी। सुष्मिता अपनी खूबसूरत मुस्कान के साथ किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने रैंप पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे।
उन्होंने कहा, रैंप पर वॉक करना जादुई अहसास था। मुझे मुंबई रवने हमेशा पसंद आया है। मुझे यह परिवार के साथ घर जैसा लगता है। हाउस ऑफ कोटवारा के साथ शाही दिखना बहुत आसान है।