1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Lakmé Fashion Week 2018: बिग बॉस के बाद हिना अब रैंप में बिखेरेंगी जलवे, ओसा की बनेगी शोस्टॉपर

Lakmé Fashion Week 2018: बिग बॉस के बाद हिना अब रैंप में बिखेरेंगी जलवे, ओसा की बनेगी शोस्टॉपर

 Reported By: IANS
 Published : Feb 01, 2018 05:36 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 05:36 pm IST

भिनेत्री और 'बिग बॉस 11' की रनर-अप हिना खान कोलकाता के परिधान ब्रांड ओसा के शोस्टॉपर के रूप में लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिजॉर्ट 2018 में रैंप पर अपने जलवे बिखेंगी।

hina khan at lakme fashion week- India TV Hindi
hina khan at lakme fashion week

नई दिल्ली: अभिनेत्री और 'बिग बॉस 11' की रनर-अप हिना खान कोलकाता के परिधान ब्रांड ओसा के शोस्टॉपर के रूप में लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिजॉर्ट 2018 में रैंप पर अपने जलवे बिखेंगी। गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, फैशपरस्त और नए युग की स्टाइल आइकन, 'बिग बॉस' की फाइनलिस्ट हिना खान, लैक्मे फैशन वीक में आदर्श द्वारा प्रवर्तित कोलकाता स्थित ब्रांड ओसा के लिए रैंप पर वॉक करेंगी।

इस शो का शीर्षक 'शोरूम एडिट' होगा।

हिना ऐसी आउटफिट में रैंप पर उतरेंगी, जिसमें अच्छी कढ़ाई, आकर्षक, अच्छी बुनाई और सुंदर रंग शामिल हैं।

इस मंच पर स्वरा भास्कर, निम्रत कौर और सागरिका घाटगे भी अपने जलवे बिखेरेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल