नई दिल्ली: अपने दौर की सबसे फेमस और खूबसूरत अदाकार रही श्री देवी इन दिनों भी अपने स्टाइल के कारण काफी सुर्खियों में रहतीं हैं। इतना ही नहीं उनके आगे उनकी बेटी जाह्नवी कपूर निकल गईं हैं। जो कि अपनी फिटनेस और लुक के कारण हर किसी को पीछे छोड़ रहीं हैं।
Related Stories
जाह्नवी कपूर जल्द ही शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ 'धड़क' फिल्म के साथ जल्द ही बॉलीबुड में अपने कदम रखने वाली हैं। जाह्नवी के ऊपर हमेशा कैमरा रहता हैं। उनके घर से बाहर निकलते ही वह कैमरे में नजर आ जाती हैं।

जाह्नवी और उनकी मां श्रीदेवी शनिवार की शाम लैक्मे फैशन शो में शिरकत की। जिसमें दोनों काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं।

जाह्नवी अपने टॉप के कारण कहीं-कहीं काफी असहज दिखी। लेकिन वह काफी खूबसूरत दिख रहीं हैं।

मां-बेटी दोनों के चेहरे में एक अच्छी सी मुस्कान थी। मां-बेटी एक-दूसरे की सबसे बेस्ट फ्रेड है। श्री देवी इन दिनों अपनी बेटी से काफी खुश नजर आ रहीं हैं, क्योंकि वह मीडिया में काफी अटेंशन पा रहीं हैं।